जायंट्स ने मलिन बस्ती में मिष्ठान, खीलें,फल एवं बिस्कुट वितरण कर मनाया दीपोत्सव एवं मां लक्ष्मी जन्मोत्सव

इन्तिजार अहमद खान
*इटावा।दीपोत्सव एवं मां लक्ष्मी के जन्मोत्सव के पावन पर्व पर इटावा सैफई मार्ग पर कुनैरा के समीप आवासित मलिन बस्ती में डा. शिवराज सिंह यादव सदस्य केन्द्रीय समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन एवं श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन के सन्योजकत्व में जायंट्स ग्रुप आफ दतावली, सैफई दतावली डायमंड एवं पिलुआ महावीर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मिष्ठान,खीलें फल एवं बिस्कुट पैकेट वितरण कर दीपावली मनाई।
*दीन सेवा ही ईश सेवा के इस महायज्ञ में डा.शिवराज सिंह यादव ने मलिन बस्ती में आवासित जनों को दीपावली पर्व पर कोटि-कोटि शुभकामनाओं के साथ साथ नशा के कुप्रभावों की जानकारी देते हुए नशा निवारण की आयुर्वेदिक औषधियां मुफ्त देने की घोषणा की।*
*कार्यक्रम संयोजिका श्रीमती ऊषा यादव सदस्य विशेष समिति जायण्ट्स वैलफेयर फाउंडेशन ने सेवा यज्ञ में सहयोग रुपी आहुति देने वाले विमल कुमार सिंह चीफ़ फेडरेशन कोआर्डिनेटर,योगेन्द्र यादव पूर्व अध्यक्ष सैफई,सुरेन्द्र बाबू सविता पूर्व अध्यक्ष पिलुआ महावीर,ललित सक्सैना पूर्व फेडरेशन आफीसर,विश्व विजय त्रिवेदी अध्यक्ष दतावली श्रीमती कृष्णा शर्मा पूर्व फेडरेशन आफीसर, श्रीमती कुसुम गुप्ता निदेशक दतावली डायमंड एवं समस्त लाभान्वित जनों का हार्दिक धन्यवाद करते हुए दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां दीं।*