Breaking News

पीएम मोदी ने देश को दी चार नई वंदे भारत ट्रेनों की सौगात, दो सेवाएँ यूपी से शुरू

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी पहुंचे, जहाँ उन्होंने एक साथ चार नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को रवाना किया। ये सभी ट्रेनें देश के विभिन्न हिस्सों को तेज और सुरक्षित रेल संपर्क से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। नई शुरू की गई वंदे भारत सेवाएँ वाराणसी–खजुराहो, लखनऊ–सहारनपुर, फिरोजपुर–दिल्ली और बेंगलुरु–एर्नाकुलम के बीच दौड़ेंगी। इससे यात्रा समय में कमी आएगी और पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

वाराणसी–खजुराहो वंदे भारत एक्सप्रेस

नई वंदे भारत ट्रेन शुरू होने से वाराणसी से मध्यप्रदेश के खजुराहो तक की दूरी अब लगभग 2 घंटे 40 मिनट कम समय में तय हो सकेगी। ट्रेन प्रयागराज और चित्रकूट जैसे प्रमुख धार्मिक शहरों से होते हुए खजुराहो पहुँचेगी। खजुराहो यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल होने के कारण देश-विदेश के लाखों पर्यटकों को आकर्षित करता है।

लखनऊ–सहारनपुर वंदे भारत

लखनऊ से सहारनपुर के बीच की यात्रा अब 7 घंटे 45 मिनट में पूरी हो सकेगी, जिससे करीब एक घंटे का समय बचेगा। यह हाई-स्पीड ट्रेन सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद और बिजनौर से होते हुए सहारनपुर पहुँचेगी। भविष्य में इस मार्ग को रुड़की के जरिये हरिद्वार से जोड़ने की योजना भी है।

दिल्ली–फिरोजपुर वंदे भारत

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और पंजाब के फिरोजपुर के बीच भी वंदे भारत सेवा शुरू की गई है। दोनों शहरों के बीच अब लगभग 6 घंटे 40 मिनट में सफर पूरा होगा। यह ट्रेन पटियाला, बठिंडा सहित पंजाब के कई प्रमुख क्षेत्रों को तेज रेल कनेक्टिविटी देगी, जिससे राज्य में पर्यटन और व्यापार को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close