भाजपा जिलाध्यक्ष ने पत्नी के साथ मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।भारतीय जनता पार्टी इटावा जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि भाजपा इटावा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपनी पत्नी नगर पालिका इटावा से पूर्व प्रत्याशी विनीता गुप्ता के साथ उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज से उनके सरकारी आवास 5 -कालिदास मार्ग लखनऊ पर शिष्टाचार भेंट कर स्नेहाशीर्वाद प्राप्त किया।
शिष्टाचार भेंटवार्ता के दौरान जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता व पूर्व नगरपालिका प्रत्याशी विनीता गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रभु श्रीराम का चित्र भेंट कर स्वागत सम्मान किया।
भेंटवार्ता के दौरान जनपद में अटल पथ पर विराजमान भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की मूर्ति के अनावरण हेतु जनपद आने का आग्रह कर जनपद की प्रमुख जनहित की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा की।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा जनपद में संचालित जनहितकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करवाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को धन्यवाद ज्ञापित कर प्रदेश सरकार की योजनाओं को संगठन के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के माध्यम से जन जन तक पहुँचाने का भरोसा दिलाया।