मिशन शक्ति 5 के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान व स्वावलंबन को लेकर कायमगंज पुलिस की बड़ी पहल

फर्रुखाबाद डेस्क
फर्रुखाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार चलाए जा रहे मिशन शक्ति 5 अभियान के तहत नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से जनपद फतेहगढ़ की कोतवाली कायमगंज पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।इस अभियान के अंतर्गत थाना क्षेत्र की महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबर — 1098 (बाल सहायता), 181 (महिला हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा), 1090 (वीमेन पावर लाइन) एवं 1076 (मुख्यमंत्री हेल्पलाइन) की जानकारी दी गई।पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं को बताया कि किसी भी प्रकार की छेड़छाड़, हिंसा, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में वे इन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें। साथ ही, महिलाओं को आत्मरक्षा के महत्व एवं उनके कानूनी अधिकारों के बारे में भी जानकारी दी गई।थानाध्यक्ष कायमगंज ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का लक्ष्य महिलाओं को न केवल सुरक्षा का भरोसा देना है, बल्कि उन्हें सामाजिक व आर्थिक रूप से स्वावलंबी और सशक्त बनाना भी है।पुलिस टीम ने विभिन्न मोहल्लों, विद्यालयों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर महिलाओं से संवाद किया तथा उन्हें जागरूक किया। पुलिस की यह पहल स्थानीय महिलाओं द्वारा सराहनीय बताई जा रही है।



