Breaking News

सपा कार्यालय पर भगवान विश्वकर्मा की जयंती मनाई गई

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। सपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू, जिला महासचिव वीरभान सिंह भदौरिया वीरू एवं महेश चंद्र शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा अर्चना कर दीप जलाकर भगवान विश्वकर्मा के चित्र पर माल्यार्पण किया, तत्पश्चात विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू ने भगवान विश्वकर्मा द्वारा सृष्टि में उनके महान योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला। विचार गोष्ठी को सपा जिला महासचिव व वीरू भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, जिला कोषाध्यक्ष बृजेंद्र यादव, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, अवनीश शर्मा, जिला सचिव डीपी सिंह, नम्रता सिंह दोहरे, संगीता राजपूत, देवेंद्र भदौरिया, प्रवीण कुशवाहा, दीपक सिंह पाल, प्रदीप सोनी, नरेंद्र पाल जिला अध्यक्ष मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड, वरिष्ठ नेता संतोष राजपूत, पंडित जगदीश कुमार शर्मा आदि ने संबोधित किया। इस मौके पर गौरव यादव, चंदू यादव, गौरव यादव, प्रशांत यादव, ब्रजेन्द्र यादव, दिनेश यादव, अवनीश आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close