Breaking News

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हुआ पौधरोपण : धरती माँ को हरा भरा बनाने का लिया संकल्प

पौधारोपण करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुक़ी और सभासद प्रतिनिधि मुबीन आलम

ज़ीशान अहमद सम्पादक डेस्क

फर्रुखाबाद। नगर पंचायत शमसाबाद में “पेड़ लगाओ–पेड़ बचाओ वृहद जन वृक्षारोपण अभियान-2025” के तहत एक अनूठा कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फ़ारूकी और   प्रधान लिपिक पवन  ने  सभासदगणों के साथ मिलकर पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अभियान को “एक पेड़ मां के नाम” 2.0 थीम के साथ जोड़ा गया है। नगर के वार्ड सदस्यों, प्रमुख नागरिकों और नगर पंचायत कर्मचारियों ने अपनी माताओं के नाम पर पौधे रोपे। कार्यक्रम में विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया गया।

पौधे लगाते नन्हें बच्चें

सभी प्रतिभागियों ने पौधों के संरक्षण का संकल्प लिया। यह पहल केवल हरियाली बढ़ाने तक सीमित नहीं है। इसका उद्देश्य नागरिकों को भावनात्मक स्तर पर वृक्षारोपण से जोड़ना भी है। नगर पंचायत की यह पहल जनभागीदारी को बढ़ावा देने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।


कार्यक्रम में उपस्थित नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नदीम अहमद फारुक़ी,फखरुद्दीन नगर वार्ड सभासद प्रतिनिधि मुबीन आलम ,और पंचायत के अन्य वार्डों के सभासदगण व नगर पंचायत लिपिक पवन, और समस्त क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close