आपराधिक प्रवर्ती वाले व्यक्तियों को कतई बर्दास्त नही किया जायेगा :आयुषी सिंह
कोई मन चला परेशान या छेड़छाड़ करता है तो मिशन शक्ति का ले सहारा :निर्मला सिंह
इन्तिजार अहमद खान
जसवंतनगर /इटावा |ब्लॉक क्षेत्र जसवंतनगर के मौजा सराय भूपत कटेखेड़ा में जसवंतनगर सी ओ आयुषी सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं और ग्रामीण छात्राओं को मिशन शक्ति के तहत महत्वपूर्ण जानकारी दी गयी.
इस दौरान सी ओ आयुषी सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी अपराधिक प्रवर्ती वाले लोगों को पुलिस प्रशासन कतई बर्दास्त नही करेगा उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री मान्यनीय योगी आदित्यनाथ एवं इटावा एस एस पी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के आदेशानुसार मिशन शक्ति के तहत हर गांव गली स्कूलों में स्वास्थ्य, सुरक्षा जागरूकता के द्वारा जानकारी दी जा रही है।
एस आई निर्मला कुमारी ने अपने नाटकीय अंदाज में महिलाओं एवं छात्राओं को वीमेन पॉवर लाइन 1090 के वारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी. उन्होंने कहा कि कोई भी मनचला महिलाओं एवं लड़कियों को परेशान करता है तो तुरंत 1090,102,1076एवं साइवर अपराध हेल्पलाइन 1930 आदि हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी. सराय भूपत महिलाओं एवं लड़कियों ने मिशन शक्ति ज़िंदाबाद सी ओ आयुषी सिंह ज़िंदाबाद के नारे भी लगाए।