कर्मचारी शिक्षक कल्याण संघ के प्रतिनिधिमण्डल ने शहीद जवान को उनके घर जाकर श्रद्धांजलि दी

इन्तिजार अहमद खान
इटावा। कर्मचारी शिक्षक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधिमण्डल अपने प्रान्तीय अध्यक्ष राजीव यादव एवं प्रान्तीय महासचिव अरविन्द धनगर के नेतृत्व में कश्मीर के कुपवाड़ा में वाहन दुर्घटना में देश की सेवा में शहीद हुए तहसील चकरनगर के ग्राम प्रेमपुरा निवासी हवलदार सूरज यादव के घर पहुंचा। प्रतिनिधिमण्डल ने उनके पिता सेवानिवृत्त कैप्टन वीर सिंह यादव से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। उनके पिता ने कहा कि सूरज सिंह यादव की शहादत पर पूरे देश को गर्व है। इस अवसर पर कर्मचारी नेताओं ने सूरज सिंह के पिता वीर सिंह यादव को आश्वस्त किया कि हमारा संगठन कर्मचारी शिक्षक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश सदैव आपके साथ है। प्रतिनिधिमण्डल में कर्मचारी शिक्षक कल्याण संघ उत्तर प्रदेश के पदाधिकारी राम बाबू यादव, रामविलन यादव, राम कुमार, बृजेन्द्र सिंह यादव, सिनोद कुमार, रविशंकर शर्मा, आर.एस. यादव, सैफ खान, सुनील वर्मा, प्रदीप कुमार, रवि कुमार यादव, लखमी चंद्र, मुलायम सिंह, महेंद्र कुमार, अरुण कुमार, मनोज कुमार, अनिल बाजपेई, आनंद शुक्ला, गिरेंद्र सिंह बघेल, मनोज कुमार। भल्या लाल, अजय यादव, राजीव वाल्मिकी, शिवरतन कठेरिया, कुमार, अजय राय, संजीव कुमार, ध्रुव यादव आदि लोग उपस्थित रहे