Breaking News

पी.एम.श्री राजकीय बालिका इंटर कालेज की एनसीसी कैडेट्स ने स्वच्छता अभियान चलाया

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।यू.पी.गर्ल्स बटालियन एन.सी.सी.फतेहगढ़ के कमान अधिकारी कर्नल विजेन्द्र शारदा के कुशल निर्देशन में पी.एम.श्री राजकीय बालिका इण्टर कॉलेज इटावा की एन.सी.सी.इकाई द्वारा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान -2025’ पखवाड़ा (17 सितम्बर- 2 अक्टूबर) के अन्तर्गत
स्वच्छता अभियान चलाया गया, जिसमें कैडेट्स द्वारा एक साथ सेवा श्रमदान किया गया,जिसमें कैडेट्स ने उत्साहपूर्वक बढ़ चढ़‌कर हिस्सा लिया।
एन.सी.सी.प्रभारी खुशबू त्रिपाठी ने पर्यावरण संरक्षण के लिये स्वच्छता एक अभिन्न अंग है और हमें अपने पर्यावरण को स्वच्छ रखना है,इस विषय पर कैडेट्स को जागरुकता प्रदान की।
पूर्व एन.सी.सी. प्रभारी उषा यादव ने कैडेट्स को अपने घर में सूखा व गीला कूड़ेदान अलग- अलग रखने के लिये प्रेरित किया।
प्रधानाचार्या श्रीमती अंजूश्री ने कैडेट्स को श्रमदान के प्रति जागरुक करके उनका उत्साहवर्धन किया।एनसीसी कैडेट तपस्या,बैष्णवी,पूर्वी,
नेहा,माही,मुस्कान,हिमांशी, वर्षा व नव्या आदि का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close