Breaking News

व्यापारियों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार हूं-कृष्ण मुरारी गुप्ता



जनपद के सभी कस्बों में व्यापारी भाइयों से सम्पर्क कर संगठन का विस्तार करेंगे
इन्तिजार अहमद खान
इटावा।उ.प्र.उद्योग व्यापार मंडल के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने कहा कि जनपद के व्यापारियों की सेवा के लिए 24 घंटे सेवा को तैयार हूं।
उद्योग व्यापार मंडल के नव नियुक्त जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने प्रेस के माध्यम से बताया कि उ.प्र उद्योग व्यापार मण्डल एक लम्बे अर्से से व्यापारियों की सुरक्षा सम्मान की लडाई लड़ता चला आ रहा है, प्रदेश के अध्यक्ष पं.मुकन्द मिश्रा, प्रदेश महामन्त्री राजेन्द्र गुप्ता, प्रदेश महामन्त्री दिलीप सेठ और उनकी प्रदेश कार्यकारणी ने जिस विश्वास के साथ मुझे जनपद इटावा का अध्यक्ष बनाया उसके लिये प्रदेश नेतृत्व का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं,उन्होंने कहा कि शीघ्र ही जनपद के हर कस्बे में व्यापारी भाइयों से संपर्क कर संगठन का विस्तार करेंगे,उन्होंने कहा कि हमारे लिए सभी व्यापारी भाई हमारे परिवार के सदस्य जैसे हैं।
श्री गुप्ता ने बताया कि आज से लगभग 25 वर्ष पूर्व संगठन के संस्थापक पं.श्याम बिहारी मिश्रा पूर्व सांसद ने स्थानीय उत्पाद, स्थानीय व्यापार,स्थानीय पर्यटन का नारा दिया था जिसे देश के मा.प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने भाषणों में स्थानीय
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का जिक्र अनेकों बार किया है, जिसे देश की आम जनता
एवं हमारे व्यापारी भाइयों ने इस आन्दोलन को जन आन्दोलन का रूप दे दिया।इसके तहत हम सभी उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारीगण एवं कार्यकर्ता संकल्प लेगें कि जिले के विभिन्न कस्बों में चरण बद्ध रूप से इस स्वदेशी कार्यक्रम को आगे बढ़ायेगें और स्वदेशी उत्पादों को बढावा देने का प्रयास करेगें।
श्री गुप्ता ने मा.प्रधानमन्त्री जी द्वारा जी.एस.टी.के दरों में जो बदलाव किया है,उसके लिए उ. प्र.उद्योग व्यापार मण्डल की तरफ से मा.प्रधानमन्त्री जी का तहे दिल से आभार भी व्यक्त किया।
उ.प्र.उद्योग व्यापार मण्डल के महामंन्त्री सदाशिव श्रीवास्तव एवं प्रत्यूष वर्मा ने बताया कि इस समय देश एवं प्रदेश में व्यापारी मित्र सरकार होते हुए भी जिस प्रकार खाद्य एवं श्रम विभाग द्वारा व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है,वह असहनीय है।हम सब सरकार से मांग करते है कि फूड विभाग एवं सैम्पल के नाम पर व्यापारियों का उत्पीड़न बन्द हो इस सम्बन्ध में जल्द ही प्रदेश संगठन को अवगत कराकर रणनीत बनाई जाएगी।
प्रेस वार्ता में संरक्षक रघुराज शाक्य पूर्व सांसद,चेयरमैन राजेश पाण्डेय,जिला उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा,डा.हर्षित पोरवाल,राजीव शुक्ला,राजेन्द्र सिंह वर्मा,शहर उपाध्यक्ष,शिव कांत दुबे,शिवनंदन सिंह भदौरिया जिला मंत्री,गोविन्द दुबे युवा जिला अध्यक्ष,राजीव वर्मा युवा महामंत्री,जयदीप त्रिपाठी, मुनेश यादव युवा उपाध्यक्ष, हिमांशु पचौरी युवा कोषाध्यक्ष, राजीव अग्रवाल,संजय गुप्ता, अखिलेश शर्मा,रिंकू यादव, विवेक गुप्ता,लकी जौहरी लखना,अनिल कौशल अध्यक्ष ऊसराहार, बंटी पोरवाल अध्यक्ष भरथना,राम कुमार गुप्ता अध्यक्ष जसवंतनगर,अरविंद गुप्ता,उमेश गुप्ता,शिव नंदन भदौरिया,मो. युनुस अंसारी अध्यक्ष इकदिल, मुकेश गुप्ता,हाजी अच्छन भाई,जाहिद भाई,वेद प्रकाश गुप्ता,डा.शिव प्रसाद चतुर्वेदी, शंकर सिंह भदौरिया,कन्हैया गुप्ता,विनीत अग्रवाल,सुशील यादव प्रधान,कपिल गुप्ता, अवनीश यादव,मनोज सविता, गिरजा शंकर गुप्ता,शैतान सिंह यादव,विनीत अग्रवाल आदि व्यापारी नेता और शुभचिंतक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close