अहमदाबाद विमान हादसे पर पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ में श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन।।

अखलाक अहमद
एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर एआई 171 अहमदाबाद से लंदन जा रहे विमान दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों की आत्मा की शांति के लिए पूर्वोत्तर रेलवे श्रमिक संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ द्वारा श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।
सर्वेश पांडे, मंडल अध्यक्ष ने हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की तथा मौन प्रार्थना के माध्यम से मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हमारी संवेदना उन सभी पीड़ित परिवार के साथ हैं।
विकास केशरी, जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ ने कहा कि देश के इतिहास का अब तक का सबसे भयावह विमान दुर्घटना है, जो देश कभी नहीं भूल पाएगा। उन्होंने विमान दुर्घटना को लेकर गहरा शोक व्यक्त करते हुए सभी मृतक को श्रद्धांजलि अर्पित किया।
संघ के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं द्वारा मोमबत्ती जलाकर हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में शिवम कुमार, संजय तिवारी, आर के गिरी, सुरेंद्र यादव, अयोध्या गुप्ता, उमेश सिंह, सिल्वेस्टर मिंज, रंजीत कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता, प्रिंस गुप्ता, सहित कई लोग मौजूद थे।