Breaking News

इटावा के आदित्य की पेंटिंग भारत मंडपम में लगेगी


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय कांधनी के छात्र आदित्य के राष्ट्रीय स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में पुरस्कृत होकर जनपद का गौरव बढ़ाया है। आदित्य की बनाई गई पेटिंग अब दिल्ली के भारत मंडपम के म्यूजियम में फ्रेम करके लगाई जाएगी।
पर्यावरण मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राष्ट्रीय स्तर की चित्रकला प्रतियोगिता अप्रैल को कराई गई थी। जिसमें देश भर से कई छात्रों ने प्रतिभाग किया था। चित्रकला की थीम प्लास्टिक प्रदूषण कर थी। पेटिंग स्पीड पोस्ट से भेजी गई थी, जिसमें छात्र आदित्य को पुरस्कृत किया गया।
पर्यावरण मंत्रालय से स्पीड पोस्ट से पुरस्कार प्राप्त होगा। आदित्य ने जनपद स्तरीय चित्रकला प्रतियोगिता में भी अनेक पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
इस उपलब्धि पर बीईओ वीरेंद्र सिंह, प्रधानाध्यापिका शाहीन बेगम सहित समस्त स्टाफ ने हर्ष व्यक्त किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close