Breaking News

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने लखना चकरनगर में महिलाओं को संगठन की जिम्मेदारी सौंपी

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने लखना में बाई पास पर किरन चौहान द्वारा आयोजित महिला व्यापार मंडल की बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर की उपस्थिति में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान की संस्तुति पर महिला पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी।महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने किरन चौहान आरती पोरवाल को जिला उपाध्यक्ष बनाया,नीरज चौहान चकरनगर को जिला उपाध्यक्ष बनाया।किरन सिंह शोभा सक्सेना सुनीता सिंह रीता सैनी को जिला संगठन मंत्री बनाया,वंदना पांडे शालिनी वर्मा को जिला मंत्री का दायित्व सौंपा।अंजली सिंह कल्पना चौहान रानी शर्मा को जिला कार्य समिति सदस्य बनाया।जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा ने सभी मनोनीत पदाधिकारीयों का फूल मालाओं से स्वागत कर नियुक्ति पत्र सौंप कर स्वागत किया।
*कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान प्रदेश उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा जिला महामंत्री रमेश यादव सुनीत चौहान उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह चौहान जिला उपाध्यक्ष वीना चौहान महिला जिला उपाध्यक्ष लक्ष्मी कुशवाह जिला संगठन मंत्री अंजू वर्मा प्रिया दिवाकर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।*
कार्यक्रम के अंत में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला महामंत्री सुनीत चौहान एवं उनकी पत्नी किरन चौहान जिला उपाध्यक्ष महिला व्यापार मंडल ने सभी आए हुए सम्मानित अतिथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया एवं जलपान कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close