Breaking News

चंद्र मोहन तिवारी बने वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 के विश्व चैंपियन


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। जनपद इटावा के गौरव भारत के अनुभवी शूटर चंद्र मोहन तिवारी ने वर्ल्ड मास्टर्स गेम्स 2025 में देश सहित अपने गृह जनपद इटावा का नाम रोशन करते हुए दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए। यह प्रतियोगिता ताइवान के ताइपेई सिटी में आयोजित की जा रही है।श्री तिवारी ने 50 मीटर 22 राइफल 3 पोजिशन और 50 मीटर प्रोन इवेंट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। इसके अलावा उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में चौथा स्थान प्राप्त किया। इन उपलब्धियों के साथ चंद्र मोहन तिवारी अब मास्टर्स कैटेगरी में विश्व चैंपियन बन चुके हैं, जो भारत सहित इटावा के लिए गर्व का विषय है। यह पहली बार नहीं है जब तिवारी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का झंडा ऊँचा किया है। इससे पहले 2023 में कोरिया में आयोजित मास्टर्स प्रतियोगिता में उन्होंने 10 मीटर एयर राइफल, 50 मीटर .22 राइफल 3 पोजिशन और प्रोन इवेंट्स में तीन स्वर्ण पदक जीते थे। इस प्रकार वे अब तक मास्टर्स कैटेगरी में भारत के लिए कुल 5 स्वर्ण पदक जीतने वाले एकमात्र खिलाड़ी बन गए हैं। चंद्र मोहन तिवारी की यह उपलब्धि न केवल भारतीय निशानेबाज़ी जगत के लिए प्रेरणा है, बल्कि देश को अंतरराष्ट्रीय खेल मंच पर गौरवान्वित करने वाली एक ऐतिहासिक सफलता भी है। उनकी इस उपलब्धि से जनपद में हर्ष की लहर दौड़ गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close