Breaking News

जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली ने मनाया महान दिवस समारोह


मेजर अनिल कुमार चतुर्वेदी और मयंक बिधौलिया को किया सम्मानित
इन्तिजार अहमद खान
इटावा। जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली ने महान दिवस समारोह मनाया। जायंट्स सेवा समर्पण सप्ताह के अंतर्गत जायंट्स ग्रुप ऑफ़ इटावा सहेली ने साप्ताहिक कार्यक्रम का समापन महान दिवस सैनिक सम्मान के रूप में किया।
सर्वप्रथम डॉ शिवराज सिंह यादव सेंट्रल कमेटी मेंबर ने द्वीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना ने ग्वांग ध्वनि कर जायंट्स  प्रार्थना बोल कर कार्यकम की शुरुआत की।  गुरुप्रेम प्यारी जादौन ने कार्यक्रम का संयोजन का कार्य बड़ी सरलता और सुगमता से करते हुए आगे बढ़ाया। सभी का तिलक वंदन और पटका पहनाकर स्वागत किया गया। सेंट्रल कमेटी मेंबर डॉ शिवराज सिंह यादव का कमलेश शर्मा, डायरेक्टर यूनिट 3 स्मिता यादव का इन्दिरा तिवारी, कॉर्डिनेटर आशा अवस्थी का संगीता अग्रवाल, अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना का हेनु वर्मा, फेडरेशन जनसंख्या अधिकारी क्षमा दीक्षित का इन्दिरा तिवारी ने तिलक वंदन कर पटका पहनाकर स्वागत किया। विशिष्ट अतिथि मेजर अनिल कुमार चतुर्वेदी और समाज सेवी मयंक बिधौलिया का तिलक वंदन विमल शर्मा ने किया। अनिल कुमार और मयंक बिधौलिया को डॉ शिवराज सिंह यादव ने शाल उठाकर और मोमेंटो देकर सम्मानित किया।
साप्ताहिक प्रोजेक्ट जो सहेली ग्रुप ने किए उनके बारे में डीओए हेनू वर्मा ने जानकारी दी। पत्रकारों को भी महान दिवस के अवसर पर सम्मानित किया गया। उनका अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना ने तिलक वंदन कर पटका पहना कर स्वागत किया और गिफ्ट देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ शिवराज सिंह यादव, स्मिता यादव, आशा अवस्थी, फेडरेशन अधिकारी क्षमा दीक्षित, अध्यक्ष मीनाक्षी सक्सेना, डीओए हेनू वर्मा, डीओएफ विमल शर्मा, संगीता अग्रवाल, गुरुप्रेम प्यारी जादौन, उर्वशी दीक्षित, प्रज्ञा दोषी, इन्दिरा तिवारी, मनोरमा पोरवाल, कमलेश शर्मा, सपना, ऊषा, रमा गुप्ता, प्रेम किशोर दीक्षितआदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close