नर सेवा ही नारायण सेवा है – अन्नू गुप्ता, जिलाध्यक्ष भाजपा

इन्तिजार अहमद खान
इटावा सामाजिक संस्था शालिनी मेमोरियल सेवा संस्थान के अंतर्गत महेरा फाटक रेलवे क्रॉसिंग के पास विष्णु हरिपुरम कॉलोनी में संचालित सरोज वृद्धाश्रम में आज शिवरात्रि के अवसर पर आश्रम में रह रहे 45 महिला/पुरुष बुजुर्गों को कार्यक्रम के *मुख्य अतिथि अन्नू गुप्ता द्वारा अंग वस्त्र और फल वितरित कि गए।
संस्था के सचिव रविशंकर पाण्डेय ने आश्रम की संचालन व्यवस्था की विस्तार से जानकारी प्रस्तुत की और संस्था के कार्यों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि* आज इस आश्रम में आकर यहां की उत्कृष्ठ व्यवस्थाएं देखकर मैं बेहद प्रभावित हुआ हूं यहां रह रहे सभी बुजुर्गो को जीवनोपयोगी जरूरी सुविधाएं संस्था की ओर से नि:शुल्क प्रदान की जा रही है जो बेहद ही सराहनीय है चूंकि नर सेवा ही नारायण सेवा भी होती है अतः संस्था बधाई की पात्र है उन्होंने भविष्य में संस्था को हर संभव सहयोग देने की बात भी कही।
इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री शिवाकांत चौधरी, जिला मंत्री जितेंद्र गौड़, पूर्व चेयरमेन इकदिल डॉ सौरभ दीक्षित, जिला मीडिया प्रभारी भाजपा रोहित शाक्य ,सन्नी शर्मा, समीर सक्सेना* भी उपस्थित रहे।
वस्त्र और फल वितरण कार्यक्रम में सरोज वृद्धाश्रम संस्था की अध्यक्ष श्रीमती शैल कुमारी पांडेय ,सचिव रविशंकर पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा दीक्षित सहित सभासद अविनाश कुशवाह, मैनेजर आशीष कुमार,औसान सिंह स्टाफ नर्स लक्ष्मी तिवारी,दिनेश चन्द्र दुबे,संगीता दुबे, नीलम चौहान संतोषी आदि समस्त आश्रम परिवार के सदस्य मौजूद रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन समाजसेवी सर्पमित्र डॉ आशीष त्रिपाठी एवम शिक्षक नेता डॉ पीयूष दीक्षित ने संयुक्त रूप* से किया।