परीक्षा केंद्र परिसर में प्रवेश करने के समय प्रवेश द्वार पर सख्ती के के साथ चेकिंग किया जा रहा है।

भांवरकोल —–स्थानीय विकास खंड क्षेत्र में इस वर्ष माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज द्वारा संचालित हाई स्कूल/इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा के लिए सर्वोदय इंटर कालेज खरडीया, रामदुलारी इंटर कालेज लौवाडीह,शहीद संस्मरण इंटर कालेज शेरपुर, पशुपतिनाथ इंटर कालेज शेरपुर,स्वामी आत्मानंद इंटर कालेज टोडरपुर,श्री महादेव बाबा इंटर कालेज रसूलपुर मसोन,श्री प्रबलदेव इंटर कालेज अवथहीं, शेर मुहम्मद नेशनल इंटर कालेज मच्छटी को परीक्षा केंद्र बनाए गये हैं।इस बोर्ड परीक्षा को समुचित संचालन के लिए जहां परीक्षा केंद्र नही हैं वहां के प्रधानाचार्यों को छोड़कर शेष सहायक अध्यापक/अध्यापिकाओं को विभिन्न फरीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करने के लिए भेजा गया है।इस तरह परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों भी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक के रुप में लगाया गया है। बताते चलें कि सरकारी कालेजों में तो केंद्र व्यवस्थापक का कार्य वहां के प्रधानाचार्य ही कर रहें हैं लेकिन बनाए गये प्राईवेट कालेजों में सहायक केंद्र व्यवस्थापक के रूप में भी सरकारी इंटर कालेजों के शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा विभाग द्वारा की गई गई हैऔर वही पर स्टेटिक के तौर पर अन्य विभागों के कर्मचारियों को नियुक्त किया गया है। इस साल की बोर्ड परीक्षा अठारह फरवरी से चौदह मार्च तक संपन्न होना है।परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए केंद्रों के हर परीक्षा कक्ष में
सी सी कैमरा लगाएं गये है। अक्सर हर परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों की शिकायत द्वारा शिकायत मिल रही है कि उनके केंद्र पर बाहरी कक्ष निरीक्षकों की मांग की गई थी पहले तो उतने मिले नही और जो आ भी रहें हैं उनमें भी कुछ नियमित ड्यूटी करने में कतरा रहें हैं।फिर भी एन केन प्रकारेण केंद्र व्यवस्थापक बोर्ड परीक्षा समुचित तरीके से कराने का प्रयास कर रहे हैं।नियमित:तो हर हर परीक्षा कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक होने चाहिए पर ऐसा करना हर कक्ष में संभव नही हो पा रहा है यह प्रायः देखने में आ रही। इसमें भी महिला शिक्षिकाओं की भारी कमी दिख रही है।ऐसी परेशानी मुख्य विषयों की परीक्षा के दिन देखने को मिल रही है।इस साल पंजीकृत विद्यार्थियों में से पहले की अपेक्षा अनुपस्थिति काफी कम देखने को मिल रही है और यह शायद कुछ सालों पहले नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए किए गए सरकारी योजनाओं का परिणाम माना जा रहा है अर्थात जब से हर परीक्षा कमरों में सीसी कैमरे बीडीओ सह आडियो लगे हैं तब से नकल/युगाङ रुपी पतवार से परीक्षा रुपी सागर पास करने वालों ने फार्फ डालने ही बंद कर दिए हैं।स्थानीय विकास खंड में हर परीक्षा केंद्र सरकार के मंशानुरूप संचालित हो रहें हैं। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने भी हर केंद्रों पर समुचित पुलिस बल की तैनाती करने के साथ ही स्वयं भी परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्रों पर भ्रमण करते रहते हैं और ऊपर से शिक्षा विभाग द्वारा नामित अधिकारियों का आना जाना लगा रहता है जो परीक्षा को और सख्त बनाने में सहायता मिल रही है।


