भाजपा महिला मोर्चा द्वारा धूम धाम से मनाया गया प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन
आसिफ़ राजा
फर्रुखाबाद।आज सेवा पखवाड़ा कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा महिला मोर्चा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी जी का जन्मदिवस गुलगुले ,फल बांट कर महिलाओं द्वारा बधाई गा कर धूम धाम से मनाया गया।कार्यक्रम संयोजक मंडल अध्यक्ष रेनू त्रिपाठी ने मुख्यातिथि महिला मोर्चा की क्षेत्रीय महामंत्री पुष्पा तिवारी का जोरदार स्वागत किया , पुष्पा तिवारी ने अपने संबोधन में कहा कि भारत के खोय हुए स्वाभिमान को पुनः स्थापित कर मान प्रतिष्ठा को अखिल विश्व में पुनः बढाया ऐसे कर्मयोगी यशश्वी भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को हम सब महिला मोर्चा की ओर से जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनायें देते हैं कार्यक्रम में उपस्थित एक सैकड़ा महिलाओं बधाई गीत गा कर और गुलगुले वितरित कर मोदी जी का जन्मदिन मनाया . महिला मोर्चा की क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मीरा सिंह, जिलाध्यक्ष बबीता पाठक, जिला उपाध्यक्ष भाजपा ममता सक्सेना , जिला महामंत्री हिना दवे, वीणा शुक्ला, रिशु गुप्ता ,नीतू गुप्ता, निर्मला देवी सहित एक सैकड़ा से अधिक महिलाएं उपस्थित रहीं