मिशन शक्ति-5 के तहत शमसाबाद पुलिस ने महिलाओं व बालिकाओं को किया जागरूक

आसिफ़ राजा
फर्रुखाबाद।नारी सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के उद्देश्य से संचालित मिशन शक्ति-5अभियान के तहत थाना शमसाबाद पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र में महिलाओं व बालिकाओं के बीच जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने उपस्थित महिलाओं को महिला सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर 1098, 181, 112, 1090 और 1076 की जानकारी दी। साथ ही बताया गया कि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, उत्पीड़न या अपराध की स्थिति में इन नंबरों पर तुरंत संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है।पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को आत्मरक्षा के उपायों एवं महिला सशक्तिकरण के महत्व के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं स्वयं को कमजोर न समझें, समाज में उनका समान अधिकार है और पुलिस हर समय उनकी सुरक्षा के लिए तत्पर है।थाना प्रभारी ने बताया कि मिशन शक्ति अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा उनके भीतर आत्मविश्वास का संचार करना है। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की हिंसा या उत्पीड़न की घटना को छिपाने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। थाना शमसाबाद पुलिस का यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र की अधिक से अधिक महिलाएं और बालिकाएं सुरक्षा व जागरूकता के प्रति संवेदनशील बन सकें।



