मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति शासी निकाय की बैठक हुई आयोजित।
सुलतानपुर।मुख्य विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित हुई। उक्त बैठक में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अन्तर्गत प्रथम रेफरल इकाई में (एफ.आर.यू.) पर सीजर ऑपरेशन, महिला नसबंदी, ई-संजीवनी ओ0पी0डी0, आभा आईडी, सैम-मैम बच्चों की स्थिति, बायो मेडिकल वेस्ट, आयुष्मान गोल्डन कार्ड प्रगति, प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान की प्रगति, आशा द्वारा आईडी निर्माण, मैटरनल डेथ, टी.बी. केस डिडक्शन, क्वालिटी इंश्योरेंस, मेडिकल मोबाइल यूनिट, एच.आई.वी. टेस्ट, सी.एच.ओ. अटेंडेंस, दवाओं की उपलब्धता, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, जन्म-मृत्यु पंजीकरण, मेडिकल उपकरण की खरीद आदि कार्यक्रमों की गहन समीक्षा की गयी। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा पुरूष नसबन्दी में ब्लाक अखण्डनगर, कादीपुर, दूबेपुर, करौंदीकला, धनपतगंज में शून्य होने पर सम्बन्धित को सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा आभा आईडी में अर्बन- ब्लाक करौदीकला, धनपतगंज में कम होने पर प्रगति लाने के निर्देश दिये गये। आयुष्मान कार्ड बनाने में ब्लाक बल्दीराय, कादीपुर, भदैयॉ, अखण्डनगर की प्रगति कम होने पर सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि कोटेदार के सहयोग से बनवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने सम्बन्धित को निर्देशित किया कि वृद्धजनों के लिये समाज कल्याण विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए सरकारी केन्द्रों से मोतियाबिन्द अपरेशन किया जाय।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा UWIN में कवरेज की स्थिति धनपतगंज में कम होने पर सुधारात्मक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। UWIN पर Birth Dose की सुविधा दी गयी है, तो SN या Delivery Point पर Delivery करा रही कर्मी एएनएम द्वारा अपडेट कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार उन्होंने Syphils स्क्रीनिंग कूरेभार में कम होने पर सम्बन्धित को प्रगति लाने के निर्देशित दिये गये। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की जॉच कितनी प्रतिशत जॉच सरकारी भवन में करायी गयी तथा कितनी प्रतिशत आशा आंगनवाड़ी के द्वारा घर पर किया गया है, इसकी सूचना अगली बैठक में साथ में लाने हेतु निर्देशित किया। VHSNC कन्वर्जन में लम्भुआ, धनपतगंज, अखण्ड नगर, जयसिंहपुर, भदैयॉ मे कम होने पर प्रगति लाने के निर्देश दिये गये।
मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा निर्देशित किया गया कि जिन ब्लाकों का डेट बार-बार न्यूनतम आ रहा है इनका 3-4 माह का के डेटा के आधार पर स्पष्टीकरण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने निर्देशित किया कि अगली बैठक से पहले सभी लक्ष्य के सापेक्ष अपनी प्रगति लायें। इस अवसर पर समस्त सम्बन्धित अधिकारी व चिकित्सक गण उपस्थित रहे।




