सपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष ने किया ध्वजारोहण
इन्तिजार अहमद खान
इटावा 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रातः 8.30 बजे पार्टी कार्यालय पर प्रदीप शाक्य बबलू जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी द्वारा ध्वजारोहण किया गया l इस मौके पर राष्ट्रगान गया गया व भारत माता एवं आजादी दिलाने वाले वीर सपूत अमर रहे के गगन भेदी नारों से सपा कार्यालय गुंजायमान हो गया ,तत्पश्चात विचार गोष्ठी का आयोजन किया गयाl
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए सपा जिला अध्यक्ष मान. प्रदीप शाक्य बबलू ने कहा कि यह दिन हमारे देश के लिए गर्व और उत्साह का प्रतीक है 15 अगस्त केवल तिरंगा फहराने का दिन ही नहीं है बल्कि हमारे उन सभी वीरों की याद दिलाने वाला दिन है, जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति देकर हमें आजादी दिलाई, आजादी सिर्फ एक अधिकार नहीं बल्कि एक जिम्मेदारी भी है हमें अपने कर्तव्यों को निभाते हुए देश को आगे बढ़ाना है l
विचार गोष्ठी को सपा जिला अध्यक्ष प्रदीप शाक्य बबलू के अतिरिक्त सपा जिला महासचिव वीरू भदौरिया , श्रीमती अनीता यादव प्रदेश प्रमुख महासचिव महिला सभा, पूर्व प्रत्याशी प्रत्याशी सर्वेश शाक्य, सपा जिला उपाध्यक्ष आशीष राजपूत, रवींद्र शुक्ला , अनवार हुसैन, विद्याराम यादव, सिगरेश चंद यादव, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला सभा श्रीमती लीलावती राजपूत , महिला सभा जिला अध्यक्ष श्रीमती सीमा यादव, उदयभान सिंह यादव, लाखन सिंह जाटव, जिला प्रवक्ता विक्की गुप्ता, जिला सचिव संतोष राठौर, राजपाल सिंह यादव, लोहिया वाहिनी जिला अध्यक्ष किशन यादव, छात्र सभा जिला अध्यक्ष रवि यादव, विधानसभा अध्यक्ष उमेश राजपूत डुल्ले, प्रदेश सचिव महिला सभा मीरा गुप्ता, राम बेटी गोयल, मालती यादव, साधना गुप्ता, पूजा गुप्ता, संगीता राजपूत, नम्रता सिंह दोहरे,सैनिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव विश्राम सिंह यादव, रविंद्र यादव, सैनिक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष कमलेश यादव, पूर्व सभासद अरविंद यादव, सदस्य जिला पंचायत शिवम पाल, अरविंद राजपूत, अनूप राजपूत, अवधपाल यादव , ब्रजेश लोधी, अमन मंसूरी, सर्वेश जोशी , अशोक क्रांतिकारी , नवाजराणा, मीतू सरदार, मिक्की त्रिपाठी राजेश यादव , मो o अख्तर आदि