Breaking News

हिंदूओं के सर्वाधिक बड़े त्योहारों में शामिल रंगो का त्योहार होली के अवसर पर आज होली कार्यक्रम का आयोजन

गाजीपुर । भांवरकोल स्थानीय शिक्षा खंड क्षेत्र में हिंदूओं के सर्वाधिक बड़े त्योहारों में शामिल रंगो का त्योहार होली के अवसर पर आज होली कार्यक्रम का आयोजन किए जाने का समाचार प्राप्त हुआ है। स्थानीय शिक्षा खंड के विभिन्न सरकारी/गैर सरकारी शैक्षिक संस्थानों में होली मनाने के क्रम में रेड रोजेज विद्यालय‌ वसनिया, मार्टिंस चिल्ड्रेन एकेडमी भांवरकोल,आर के मिशन स्कूल वीरपुर,, पब्लिक स्कूल मिर्जा बाद,ज्ञानदा इंटर कॉलेज मनिया -मिर्जाबाद, राम करन गर्ल्स इंटर कालेज आजईपुर सलारपुर,एस के पब्लिक स्कूल धनेठा और परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों ने जहां सप्रेम एक दुसरे पर रंग डाला वहीं अपने गुरुजनों को अबीर गुलाल लगाकर अपने जीवन की खुशहाली के लिए आशीर्वाद प्राप्त किए।इस क्रम में करैल के सर्वाधिक पिछड़े क्षेत्र में ज्ञान की लौ जलाने में अग्रणी रेड रोजेज विद्यालय‌ वसनिया में आज सुबह से ही होली और गुलाल/अबीर का कार्यक्रम करने का वातावरण दिखाई दे रहा था। इस स्कूल के अनुशासित छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों के देख रेख में जमकर एका-दूजे पर रंग डाल/पोतकर होली मनाने के साथ ही एक -दूसरे को अबीर गुलाल लगाने के साथ ही गुरुजनों कोइभी गुलाल लगाकर उनके पैर स्पर्श करके अपने मंगलमय जीवन के लिए आशीष प्राप्त किए।इस अवसर पर रेड रोजेज विद्यालय‌ वसनिया के डायरेक्टर व महान सामाजिक कार्यकर्ता मुक्तिनाथ राय ने अपनी ओर से बच्चों में मिष्ठान वितरित करके अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि -होली सनातन धर्म वालों का एक महत्वपूर्ण त्योहार ही नही बल्कि इसी के साथ हिंदू नववर्ष का आरंभ भी होता है। उन्होंने कहा कि एक दुसरे पर रंग डालकर हम खुशी का जहां इजहार करते हैं वहीं अबीर गुलाल गुलाल लगाकर बड़ों से आशीर्वाद भी प्राप्त करते हैं। उन्होंने होली को अन्याय पर न्याय,असत्य पर सत्य की जीत बताया। इस अवसर पर स्कूल के विद्वान प्रधानाचार्य झारखंडे राय, बरमेश्वर राय, अभिषेक पाण्डेय,अजय आनंद,रीतू,खुशी जूली, श्वेता एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी भी उपस्थित रहे। सबने सड़कों अबीर लगाए और मुह मीठ कराए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close