साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की बैठक सफलतापूर्व सम्पन्न हुए

रजिस्ट्रेशन नंबर मिलने की खुशी में लड्डू बांटे गए ओर मिलकर सभी ने खुशियों के पल को मनाया।
साउथ दिल्ली पत्रकार संघ की पांचवीं बैठक विश्वकर्मा कॉलोनी में सम्पन्न हुए जिसमें भारी संख्या में पहुंच कर पत्रकार बंधुओं ने एकता का परिचय दिया।आपको बता दे रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट साउथ दिल्ली पत्रकार संघ को मिल गया है उसकी भी खुशी थी और लड्डू खिला सभी पत्रकार बंधुओ को बधाई के दी गई।
रजिस्ट्रेशन के बाद यह पहली बैठक थी जिसमें भारी संख्या में पत्रकार बंधुओ मौजूद रहे ओर अध्यक्ष महोदय की अध्यक्षा में बैठक की शुरुवात की गई।बैठक में सभी के साथियों ने अपने अपने विचार रखे साथ ही उनके विचारों पर चर्चाएं भी हुए ओर अब संगठन को और मजबूत करने के साथ साथ साउथ दिल्ली के सभी पत्रकार साथी हो अभी ग्रुप से नहीं जुड़े है उनको जोड़ने का भी प्रयास किया जाएगा संगठन सभी के लिए है सभी के साथ है इसलिए जो भी साथी पत्रकार साउथ दिल्ली पत्रकार संगठन के ग्रुप से जुड़ना चाहता है वह संगठन के साथियों से मिल सकता है और अपने डॉक्यूमेंट जमा कर के संगठन का सदस्य बन सकता है।दरवाजा सभी के लिए खुला हुआ है और संगठन चाहता है कि दक्षिणी दिल्ली का हर पत्रकार इस संगठन से जुड़े जिससे संगठन की अहमियत बढ़ेगी ओर पत्रकार का मान सम्मान भी मजबूती के साथ दक्षिणी दिल्ली में बरकरार रहेगा। साथ ही सालाना मेंबर शिप शुल्क पर भी विचार विमर्श किया गया ओर पत्रकार साथियो की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी पर भी चर्चा की गई।
आज की बैठक सार्थक रही ओर सभी के विचार विमर्श के बाद अध्यक्ष जी ने ग्रुप में चल रही खबरों के साथ उन पर भी प्रकाश डाला ओर सभी के सम्मुख कहा कि जो संगठन की कार्यकारणी 19 अगस्त को चुनी गई थी वहीं रखेगी उसमें कोई भी बदलाव नहीं होगा हा यह जरूर है कि जो संगठन की 3 बैठकों में नहीं आता ओर वह कार्यकारणी का सदस्य है फिर उसपर संगठन विचार विमर्श के बाद करवाई कर सकता है।एक सुझाव यह भी रखा गया कि कार्यकारणी में जो सदस्य समय नहीं दे पा रहे है या बैठकों में नहीं आ पा रहे है और संगठन को सूचित कर के अपना पद छोड़ सकता है और वह सिर्फ सदस्य बन के जुड़ा रहे जिससे उसका पद किसी ओर जिम्मेदार साथी को संगठन में दिया जा सके।
कई मुद्दों पर विचार विमर्श हुआ ओर चर्चाओं के साथ ही दिल की बात भी निकलती है जो संगठन को मजबूती की ओर अग्रसर भी करती है।
आइए ओर साउथ दिल्ली पत्रकार संगठन को दक्षिणी दिल्ली के साथ ही साथ दिल्ली का सबसे मजबूत संगठन बनाने में अपनी अपनी भागेदारी को निभाए
पत्रकार एकता जिंदाबाद…..



