29 जनवरी से 1 फरवरी तक एलिज़ीयम रिजॉर्ट, पंचगनी, महाबलेश्वर (महाराष्ट्र) में आयोजित

नेशनल थाई बाक्सिंग फेडरेशन कप 2026 मे उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, तमिलनाड, कर्नाटक, गुजरात, समेत 9 राज्यों के 310 प्लेयर्स ने भाग लिया।
विजेता टीम का खिताब महाराष्ट्र और उपविजेता टीम का खिताब छत्तीसगढ़ ने जीता, तीसरा स्थान गुजरात ने प्राप्त किया।
प्रतियोगिता मे उत्तर प्रदेश की टीम ने 2 गोल्ड मेडल, 1 सिल्वर मेडल, 3 ब्रॉन्ज़ मेडल जीतकर पांचवा स्थान हासिल किया, उत्तर प्रदेश के लिए दोनों गोल्ड मेडल वाराणसी के खिलड़ियो ने जीते, 12 से 14 वर्ष आयु वर्ग मे गौरव सुंदर ने गोल्ड मेडल एवं 15 से 17 वर्ष आयु वर्ग मे शुभम यादव ने गोल्ड मेडल जीता।
थाई बाक्सिंग एसोसिएशन आफ उत्तर प्रदेश के जनरल सेक्रेटरी सैयद इमरान हुसैन ने बताया की नेशनल चैंपियनशिप मे गोल्ड मेडल जीतने वाले प्लेयर्स का सेलेक्शन ट्रायल मे सफल होने के उपरान्त भारतीय टीम मे स्थान पक्का होगा, भारतीय टीम मई महीने मे पोखरा (नेपाल) मे होने वाली एशियन थाई बाक्सिंग चैंपियनशिप मे भाग लेगी,
उत्तर प्रदेश के लिए मेडल जीतने वाले प्लेयर्स को बधाई देने वालो मे उत्तर प्रदेश एसोसिएशन के प्रेसिडेंट दयाशंकर मिश्रा (राज्य मंत्री – उत्तर प्रदेश सरकार) एवं अन्य पदाधिकारियों मे मो.अजहर खान,सरताज अहमद सिद्दीकी,आरिफ खान,मो.सद्दाम खान, अभिषेक सोनकर प्रमुख थे।
संदीप गुप्ता (डायरेक्टर संदीप स्पोर्ट्स),अतुल पांडेय, मनीषा रानी (प्रेसिडेंट-थाईबाक्सिंग एसोसिएशन वराणसी) जया सिंह (प्रिंसिपल- हरिबंधु इंटरनेशनल स्कूल), सलाउद्दीन अली (एडिटर- 24 न्यूज़), सेराज अहमद (प्रेसिडेंट- इंडियन जर्नालिस्ट एसोसिएशन), शम्स तबरेज़ (सेक्रेटरी- वाराणसी ओलम्पिक ऐसोसिएशन), मनीष गुप्ता, अज़हर आलम (महामंत्री- बनारस व्यापार मंडल), शाकिर सिद्दीकी (चीफ एडिटर- स्टेट मीडिया न्यूज़), दिनेश कुमार (वरिष्ठ उपाद्ययक्ष-थाईबाक्सिंग ऐसोसिएशन वाराणसी), जय प्रकाश यादव, दिनेश कुमार, सहित अन्य लोगो ने पदक विजेता खिलड़ियो को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।



