Breaking News

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में सात दिवसीय दिनांक 13 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026तक

शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, लखनऊ में सात दिवसीय (दिनांक 13 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026तक )‘महिंद्रा प्राइड क्लासरूम’ प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन 20 फरवरी 2026 को नांदी फाउंडेशन के महिंद्रा प्राइड क्लासरूम (MPC) द्वारा आयोजित सात दिवसीय ‘एम्प्लॉयबिलिटी एवं डोमेन स्किल्स’ (रोजगारपरकता और कौशल विकास) प्रशिक्षण कार्यक्रम का भव्य समापन आज 20 फरवरी 2026 को यह कार्यक्रम शशि भूषण बालिका विद्यालय डिग्री कॉलेज, 61 गुरु गोविंद सिंह मार्ग, लालकुआं, हुसैनगंज, लखनऊ के परिसर में दोपहर 12:00 बजे आयोजित किया गया ।पिछले सात दिनों से चल रहे इस सघन प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य छात्राओं को आधुनिक रोजगार बाजार की चुनौतियों के लिए तैयार करना और उनके व्यावसायिक कौशल (Domain Skills) को निखारना है। महिंद्रा प्राइड क्लासरूम के माध्यम से छात्राओं को सॉफ्ट स्किल्स, कम्युनिकेशन, इंटरव्यू की तैयारी और डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षित किया गया है, ताकि उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से मुख्यधारा से जोड़ा जा सके।समापन सत्र के दौरान प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र वितरित किया गया तथा प्रशिक्षकों द्वारा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए मार्गदर्शन प्रदान किया गया । कार्यक्रम में महाविद्यालय के मैनेजर श्री पंकज भट्टाचार्य, प्राचार्या प्रोफेसर अंजुम इस्लाम,उपप्रचार्या डॉ चंदना बोस,नांदी फाउंडेशन के प्रतिनिधि डॉ सुनित कुमार सोनकर महाविद्यालय की प्रोग्राम समन्वयक प्रोफेसर बिंदु , डॉ सौरभ कुमार मिश्रा एवं एवं सह समन्वयक डॉ अंशुल सिंह, डॉ अनामिका मौर्य एवं वरिष्ठतम शिक्षिका प्रोफेसर मधु चौहान तथा समस्त शिक्षिकाएं और शहर के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close