Breaking News

वाराणसी में प्रेमिका का हाई वोल्टेज ड्रामा :- सिंदूर और मंगलसूत्र पहन प्रेमी के घर पहुंची युवती, बोली- मैं उसकी पत्नी हूं

वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवती माथे पर सिंदूर और हाथ में मंगलसूत्र लेकर अचानक एक युवक के घर पहुंच गई। युवती ने दावा किया, “मैं उसकी पत्नी हूं, मंदिर में शादी हुई थी।” इससे पूरा परिवार और ग्रामीण सकते में आ गए।जानकारी के अनुसार, मिर्जामुराद क्षेत्र के एक युवक का पांच साल से दूसरे गांव की युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। मवेशी चराने के दौरान दोनों की मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और प्यार परवान चढ़ गया। युवती का दावा है कि करीब एक साल पहले दोनों ने बनारस के एक मंदिर में शादी भी कर ली थी।इसी बीच युवक के घरवालों को जब इस प्रेम संबंध की जानकारी हुई तो उन्होंने जातिगत भिन्नता के कारण इस रिश्ते को ठुकरा दिया और युवक की शादी दूसरी जगह करा दी। इस बात से युवती पूरी तरह टूट गई।करीब 15 दिन पहले युवक ने प्रेमिका को दिल्ली बुलाया। वहां दोनों के बीच बातचीत हुई, लेकिन बात बन नहीं सकी। युवक ने उसे समझाने की कोशिश की कि अब उसकी शादी हो चुकी है और वह यह रिश्ता आगे नहीं बढ़ा सकता। मगर युवती नहीं मानी।स्थिति बिगड़ती देख युवक किसी तरह उसे समझाकर दिल्ली से वाराणसी चला आया। इसके बाद युवती भी पीछे-पीछे उसके गांव पहुंच गई। बुधवार को वह युवक के घर पहुंची और दरवाजे पर बैठकर बोली “अब चाहे जान चली जाए, मैं यहीं से नहीं उठूंगी, क्योंकि मैं उसकी पत्नी हूं।”इस बीच प्रेमी की वर्तमान पत्नी बाहर आई और दोनों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और पूरा माहौल हाईवोल्टेज ड्रामा में बदल गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close