एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत श्री संजय मिश्रा, अपर सदस्य (पर्यटन एवं खानपान), रेलवे बोर्ड ने बनारस रेलवे स्टेशन पर
वाराणसी। एक दिवसीय दौरे के अंतर्गत श्री संजय मिश्रा, अपर सदस्य (पर्यटन एवं खानपान), रेलवे बोर्ड ने बनारस रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं सुविधाओं में प्रयुक्त होने वाले ऐसेट्स,IRCTC प्रदत विभिन्न सुविधाओं की गुणवत्ता के साथ साथ रेल राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से आज दिनांक 01 मार्च 2026 को वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान के साथ बनारस स्टेशन का गहन निरीक्षण किया गया।निरीक्षण के क्रम में श्री मिश्रा ने बनारस स्टेशन पर IRCTC द्वारा संचालित फूड प्लाजा,फूड कैटरिंग स्टॉल, यात्री निवास, डोरमेट्री,वातानुकूलित पुरुष/महिला प्रतीक्षालयों, पे एण्ड यूज शौचालय,सामान्य यात्री हाल में स्थित टिकट काउंटर,ATVM,डिजीटल चार्टिंग, ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल,वाटर वेंडिंग स्टॉल,रेल कोच रेस्टुरेंट, स्टेशन कोनकोर्स सहित यात्री सुविधाओं तथा सुविधाओं में प्रयुक्त एसेट्स का निरीक्षण किया।वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉलों के निरीक्षण के दौरान उन्होंने बनारसी साड़ी तथा ब्लैक पॉटरी स्टालों पर उत्पादों की गुणवत्ता, पैकेजिंग, मूल्य निर्धारण एवं यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने स्टॉल संचालकों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन, बिक्री व्यवस्था एवं यात्रियों की प्रतिक्रिया के संबंध में जानकारी प्राप्त की।उन्होंने कहा कि ‘वन स्टेशन वन उत्पाद’ योजना का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों, शिल्पकारों एवं लघु उद्योगों को प्रोत्साहन देना तथा उनके उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराना है। इसके पश्चात उन्होंने स्टेशन पर संचालित फूड प्लाजा के किचेन, रिटायरिंग रूम तथा बोतल क्रशिंग मशीन की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया गया।निरीक्षण टीम ने स्टेशन के किचेन में स्वच्छता, खाद्य गुणवत्ता, भंडारण व्यवस्था एवं कर्मचारियों द्वारा अपनाए जा रहे स्वच्छता मानकों की गहन समीक्षा की और उन्होंने कि खाद्य सुरक्षा मानकों के अनुपालन एवं आवश्यक सुधार हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
रिटायरिंग रूम में यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं, साफ-सफाई, लिनेन व्यवस्था, टी पॉट,पेयजल एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं की भी जांच की और संतोष व्यक्त किया । निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पार्सल कार्यालय का भी निरीक्षण किया और उसकी अर्निंग पर प्रसन्नता व्यक्त की । अतिरिक्त स्टेशन पर स्थापित,डिजिटल डिसप्ले बोर्डों में चार्जिंग पॉइंट्स एवं बोतल क्रशिंग मशीन की कार्यप्रणाली का निरीक्षण किया और व्यवस्था पर प्रसन्नता व्यक्त की।
निरीक्षण के उपरांत उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने,रेल कोच रेस्टुरेंट का व्यापार बढ़ाने,रेल राजस्व बढ़ाने हेतु और उपक्रम स्थापित करने सहित स्टेशन प्रबंधन को विभिन्न दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री शेख रहमान, सहायक वाणिज्य प्रबंधक श्री डी. के सिंह, पी.सी रावत एवं स्टेशन निदेशक श्री लवलेश राय सहित विभिन्न विभाग के वरिष्ठ पर्वेक्षक उपस्थित थे।





