प्रियंका गांधी के रोड शो के पहले बोले कैंट प्रत्याशी, एक परिवार का 35 साल का कब्ज़ा अब ख़त्म होने जा रहा

वाराणसी ब्यूरो
वाराणसी। कैंट के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ राजेश मिश्रा के समर्थन में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी अब से कुछ देर बाद रोड शो करेंगी। इस रोड शो के पहले इस समाय लंका चौराहे पर कांग्रेसियों का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। इसी बिच एलआईसी मज़दूर युनियन भी डॉ राजेश मिश्रा को समर्थन दे दिया है। वहीं डॉ राजेश मिश्रा ने कहा कि लोकतंत्र में सभी कब्ज़े हट जाते हैं जब जनता विमुख होती है, इस विधानसभा में एक परिवार का 35 साल का कब्ज़ा भी इसबार ख़त्म होने जा रहा है।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी लंका चौराहे से गोदौलिया तक रोड शो करेंगी। इस रोड शो को लेकर कांग्रेस की सभी इकाइयों ने तैयारियां की हैं। सेवादल, कांग्रेस, कांग्रेस अल्पसंख्या मोर्चा, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ता इस समय लंका चौराहे पर उमड़ना शुरू हो चुके हैं।
इस सम्बन्ध में डॉ राजेश मिश्रा ने बताया कि आज विधानसभा चुनाव 2022 के अंतिम चरण के मतदान के लिए प्रचार का अंतिम दिन है। ऐसे में प्रियंका जी कुछ देर बाद रोड शो करेंगी। वहीं उनसे जब कहा कि गया कि इस विधानसभा में 35 साल से एक परिवार का कब्ज़ा है क्या लगता यही इस बार कांग्रेस का पंजा यहां मज़बूत होगा तो उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में किसी भी प्रकार का कब्ज़ा हटाया और गिराया जाता है यदि जनता विमुख हो जाए तो, उसका प्यार और विश्वास खत्म हो जाए तो।
उन्होंने आगे कह कि इस बार के चुनाव में जनता विमुख है ऐसे में इस विधानसभा में एक परिवार का 35 साल का कब्ज़ा भी इसबार ख़त्म होने जा रहा है। वहीं इस दौरान एलआईसी मज़दूर युनियन ने भी कांग्रेस और डॉ राजेश मिश्रा का समर्थन किया। मज़दूर युनियन के नारायण चटर्जी ने कहा कि मौजूदा सरकार सब चीज़ बेचने पर लगी है। एलआईसी को भी बेचने की साजिश हो रही है। हम कांग्रेस के साथ इसलिए हैं कि पंडित नेहरू ने साल 1956 में 5 करोड़ रूपये देकर शुरू कराया था जिसे आज भाजपा बेचने की साजिश रच रही है जिससे हम बेरोज़गार हो जायेंगे।