Breaking News

पत्रकारिता में विशेष योगदान के लिए मोमना बेगम को मिला सम्मान

दिल्ली प्रदेश

दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मोमना बेगम को पत्रकारिता में उनके योगदान के लिए पुरस्कार से नवाजा गया। यह अवार्ड उनको फलाह हैंडीक्राफ्ट सोसायटी एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामीन द्वारा दिया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन संगम विहार इलाके में किया गया। इस अवॉर्ड को लेकर मोमना बेगम ने कहा कि उनका चयन इस अवॉर्ड के लिए किया गया है। ये उनके लिए बड़ी बात है। इसकी लिए उन्होंने इस संस्था के सभी पदाधिकारियों को धन्यवाद दिया। आपको बता दे मोमना वेगम पिछले कई सालों से दिल्ली में पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा कार्य कर रही है। इसके अलावा इस कार्यक्रम में अनेक क्षेत्रों में विशेष कार्य कर रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया हैंडीक्राफ्ट सोसायटी एनजीओ के राष्ट्रीय अध्यक्ष यामीन ने इस मौके पर कहा कि हमारे ●देश की महिलाएं तमाम क्षेत्रों में अच्छा कार्य कर रही है। महिलाओं को मौके देना और उनका सम्मान करना देश की प्रगति के लिए बहुत आवश्यक है। इसके अलावा उन्होंने कहा की आज भी महिलाओं को छोटी मानसिकता के लोग कमतर अकाते हैं। ऐसे लोगों को हमें सही दिशा दिखाने की जरुरत हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button