जनपद पंचायत के सभागृह में “मेरी कहानी मेरी जुबानी” कार्यक्रम का आयोजन, महिला शक्ति को किया सम्मानित

मनावर। मप्र – ट्रांसफॉर्मर रुरल इंडिया फाउंडेशन एवं सहयोगी समर्थन संस्था के द्वारा ग्राम पंचायत में ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ साझा पहल के तहत ग्राम विकास कार्य कर रही है। ग्राम संगठन महिला सदस्य पंचायत बदलाव दीदी के रूप में दीदियों को कार्य प्रशिक्षण ग्राम पंचायत में सभी योजना से संबंधित बदलाव दीदी के रूप में स्वेच्छिक रूप से कार्य कर रही है। उन्ही के सम्मान के लिये जनपद पंचायत डोंचा, मनावर में कार्यक्रम “मेरी कहानी मेरी जुबानी” का आयोजन किया गया। जिसके माध्यम से पंचायत की बदलाव दीदियों के द्वारा ग्राम के बहु आयामी विकास कार्य किए हैं, उनके कार्य एवं उपलब्धियों को साझा किया।

कार्यक्रम में मनावर विकास खंड की 135 दीदीयो ने भागीदारी की एवं अपने प्रयासों से की गए विकास कार्यक्रम की उपलब्धि को बताया। कार्यकम में आदिशक्ति से श्रीमती रेवा, नवशक्ति से श्रीमति शांति एवं महाशक्ति से श्रीमति मनुवर, ग्रामीण आजीविका परियोजना की जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती अर्पणा एवं समर्थन संस्था कार्यकारी अधिकारी श्री पंकज मुख्य अतिथि व शिक्षा विभाग से भारत बर्फा और कृषि विज्ञान केंद्र मनावर से डॉक्टर धरवेद्रसिंह उपस्थित रहे थे।

त्रिफ एवं उसकी सहयोगी संस्था समर्थन के माध्यम से मिशन अन्त्योदय परियोजना अंतर्गत प्रशिक्षणों के माध्यम से भारतीय संविधान, पंचायती राज व्यवस्था, पंचायतो के नियम कायदे एवं ग्राम 9 सभाओ के बारे में समझ विकसित करने के लिए प्रयास किये गये। जिसके फलस्वरूप ग्राम सभाओ की बदलती तस्वीर नजर आती है जहा ग्राम सभाओ में अब पुरुषो की तुलना में महिलाओ की भागीदारी ज्यादा होती है इसके साथ ही आप सब ने ग्राम विकास योजना निर्माण, निर्णय एवं निगरानी के महत्त्व को समझते हुए पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्राम स्तर कार्यरत सरकारी कर्मचारियों से समन्वय बनाने जेसे सराहनीय कार्य करने की दिशा में कदम बढाये। पात्र हितग्राहियों को शासकीय योजनाओ की पात्रता तक पहुच बनाने एवं सामाजिक मुद्दों के समाधान में पंचायतो को आपेक्षित सहयोग प्रदान किया। कोरोना काल में भी सभी बदलाव दीदियो द्वारा ग्राम पंचायतो के सहयोग में महत्वपर्ण भुमिका अदा की गयी चाहे वह टीकाकरण किया, कोरोना काल में भी सभी बदलाव दीदियो द्वारा ग्राम पंचायतो के सहयोग में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की गयी चाहे वह टीकाकरण जागरूकता हो या पलायन से वापस परिवारों को राशन उपलब्ध कराना हो हर स्तर पर आप सभी ने सामर्थ्य से बढकर योगदान किया।

कार्यक्रम में संस्था से मेनेजर पल्लवी जैन, विकासखंड समन्वयक शीतल मानकर, साधना, गीता, स्वाति, सोनू, गणेश, रानी, रोशनी, एन आर एल एम् से आशीष शुक्ला आदि उपस्तिथ थे उक्त जानकारी संजय भूरिया ने दी।

ग्राम से आई बदलाव दीदी श्रीमती बिमला, निशा, ममता, सावित्री, जानू, चेतना, सुमन आदि दीदियों ने अपने अनुभव बताये की किस प्रकार उन्होंने शासन की कल्याणकारी योजनोओ से पात्र व्यक्त्यियो को जोड़ने, ग्राम सभा में ग्राम विकास के मुद्दे, महिलाओ की ग्राम सभा में सक्रीय भागीदारी के साथ साथ निर्माण कार्यों को करवाने में अपने योगदान को बताया। सभी दीदियो का प्रमाण पत्र के साथ सम्मान किया गया। साथ ही सभी दीदियो को अंकुर अभियान के अंतर्गत नवशक्ति आजीविका संकुल संगठन के माध्यम से पोधा वितरण किया गया।