प्रियंका देवड़ा को मिली डॉक्टर्ड की उपाधि, राज्यपाल मंगू भाई पटेल ने की प्रशंसा

मनावर। मप्र – धार जिले की मनावर तहसील के ग्राम गुलाटी की रहने वाली गांव की बेटी प्रियंका कंवल देवड़ा ने अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रौशन किया है।
प्रियंका को दीक्षांत समारोह में पी.एच.डी.(डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी) की शोध उपाधि प्रदान की गई है। प्रियंका कन्या महाविद्यालय बड़वानी में पदस्थ है। वह गृहविज्ञान विषय की सहायक प्राध्यापक (असिस्टेंट प्रोफेसर) है। प्रियंका ग्राम गुलाटी के पत्रकार पन्नालाल गेहलोत की सुपुत्री है।
दीक्षांत समारोह का आयोजन 23 मार्च 2022 को देवी अहिल्या विश्वविद्यालय द्वारा इंदौर में किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश के महामहिम राज्यपाल मंगूभाई पटेल ने की एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव व पर्यटक मंत्री सुश्री उषा ठाकुर अतिथि रहे। साथ ही इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंन्द्र नई दिल्ली के सदस्य सचिव डॉ. सच्चिदानंद जोशी ने विशेष अतिथि के रुप में दीक्षांत उद्बोधन दिया।
डॉ प्रियंका द्वारा वर्ष 2021 में कॉलेज जाने वाले विद्यार्थियों के व्यक्तित्व एवं अकादमिक प्रदर्शन पर भोजन संबंधी आदतों के प्रभाव का अध्ययन विषय पर अपना शोध प्रबंध देवी अहिल्या विश्वविद्यालय इंदौर को प्रस्तुत किया गया था। डॉ. प्रियंका देवड़ा को इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए परिवार व समाज जानो ने बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी है।