Breaking News

ज़िला बाल कल्याण समिति के दागी सदस्यों को हटाने के मामले में भाजपा सरकार को कांग्रेस ने लिया आड़े हाथ

अयोग्य और राजनीतिक सदस्यों को हटाने लिये होगा आंदोलन- कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता – श्रीमती पराग शर्मा

खंडवा। जिले में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चयनित बाल कल्याण समिति के दागी सदस्यों का मामला अब गर्माता जा रहा है। अब भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस मामले में राजनीतिक विपक्ष की भूमिका में सक्रिय हो गयी है। राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता श्रीमती पराग शर्मा ने खंडवा के गांधी भवन हॉल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस मामले में माननीय उच्च न्यायालय में भी याचिका दायर की जायेगी। स्थानीय नेता यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकित पाठक ने बताया कि हमारे द्वारा इस गूंगे बहरे शासन प्रशासन को जगाने के लिए धरना प्रदर्शन एवं आंदोलन भी किया जाएगा।

संवैधानिक संस्थाओं में राजनीतिक लोगों की घुसपैठ करवा कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने आपराधिक तत्वों को आश्रय देना प्रारंभ कर दिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य पन्नालाल गुप्ता पर पिछले दशकों में न्यायालय में कई मामले चल चुके हैं, सामाजिक छवि साफ-सुथरी नहीं है। वहीं एक और महिला सदस्य मोना दफ्तरी जिला न्यायालय मैं धारा 138 चेक अनादरण के कई मामले दर्श रहे हैं। विदित हो कि वर्तमान में भी चेक बाउंस का मामला दर्ज है, जिसकी पेशी की तारीख नजदीक और इस महीने के अंत तक में ही है। साथ ही पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रियेश चोकड़े ने कहा कि इस तरह के लोग जिनके खिलाफ न्यायालय में मामले चले हैं या वर्तमान में चल रहे हैं उनको चयन कर, बाकी लोगों को जिनकी सामाजिक छवि साफ सुथरी है उन्हें दरकिनार कर दिया गया है। इस मामले की पूरी जांच की मांग की जाएगी साथ ही विधानसभा में भी इस संबंध में प्रश्न उठाया जा सकता है। दैनिक देश दुनिया की हर खबर आज तक न्यूज़, समाचार पत्र में पिछले कई दिनों से प्रकाशित हो रही खबरों को प्रेस वार्ता में दिखाते हुए तीनों कांग्रेसी नेताओं ने निष्पक्ष और स्वतंत्र रूप से निर्मित पत्रकारिता की प्रशंसा भी की। और सभी से भारतीय जनता पार्टी के ऐसे आपराधिक और पक्षपात पूर्ण मामलों को उजागर करने की अपील भी की।
गौरतलब है कि पन्नालल गुप्ता और मोना दफ्तरी दोनों भारतीय जनता पार्टी के सक्रिय राजनीति से लगातार जुड़े रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button