Breaking News

2 मई 2022, जश्न-ए-शादी : मनावर विधायक डॉ हीरालाल आलावा

मनावर। मप्र :- मनावर विधानसभा के विधायक एवं जयस राष्ट्रीय संरक्षक तथा आदिवासी नेता डॉ हीरालाल आलावा की 2 मई को जश्न-ए-शादी का समारोह होने जा रहा है। पिछले कई दिनों से सोशल मीडिया एवं विधानसभा, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर पर भी विधायक अलावा की शादी के चर्चे आम हो गए हैं। देश और प्रदेश के सभी सम्मानीय, वरिष्ठ नेता, पार्टियों के आलाकमान एवम् कार्यकर्ता तथा परिचितों को विवाह का न्योता दिया जा रहा है।

विधायक अलावा के हमसफर बनाने वाली जीवन साथी पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं। कुछ दिन पूर्व विधायक ने होने वाली धर्मपत्नी की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की थी एवं देशभर के लोगों से आशीर्वाद का अनुरोध भी किया था। विधायक ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को शादी में आने का न्योता भी दिया, साथ ही केंद्र के वरिष्ठों को भी विवाह के शुभ अवसर पर बुलाया गया। बताया जा रहा है कि 25000 से अधिक व्यक्तियों का आगमन होने जा रहा है। जिसकी तैयारी जोर शोर से चल रही है।

अपने विधायक की विवाह के अवसर पर भी समस्त कार्यकर्ता, जयस के पदाधिकारी एवं क्षेत्रीय जनता में उत्साह दिख रहा है। विधायक अलावा की शादी समारोह अपने गृह क्षेत्र भैसलाई तहसील कुक्षी में रखा गया है।

ज्ञात हो कि राजनीति के क्षेत्र में अपनी योग्यता से विधायक डॉक्टर अलावा ने अपना कद बड़ा कर लिया है पहले ही चुनाव में उन्होंने पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल को हजारों मतों से हराकर विजय हासिल की, साथ ही वह जयस के राष्ट्रीय संरक्षक बने। कुछ महीने पूर्व उनकी एक्टिविटी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी ने अखिल भारतीय राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस का नेशनल कोऑर्डिनेटर भी बनाया। गौरतलब है कि डॉ अलावा एक आदिवासी नेता है जिन्होंने विधानसभा क्षेत्र एवं प्रदेश तथा देश भर के आदिवासियों के लिए मजबूती से विधानसभा में आवाज उठाई तथा समय-समय पर देश के अलग-अलग राज्यों के आदिवासियों के संपर्क में रहे। एवं उन पर हुए अत्याचारों के लिए सरकार से भी भिड़े।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button