मनावर भाजयुमो के नगर अध्यक्ष बने लोकेश मुकाती

मनावर। मप्र – भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष जयसूर्या ने भाजयुमो के प्रदेष अध्यक्ष वैभव पंवार के निर्देशानुसार जिले के 24 मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। जिसमें मनावर नगर भाजयुमो के अध्यक्ष पद पर लोकेश मुकाती को मनोनीत किया गया है।

जिलाध्यक्ष जयसूर्या ने भाजयुमो के मनावर ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद यशवंत चौहान, सिंघाना में रूद्र तोमर, उमरबन में गोपाल बघेल, बाकानेर में अजय राठौर आदि को अध्यक्ष पद के लिए मनोनीत किया गया है।
गौरतलब है कि लोकेश मुकाती (वीआईपी) नगर पालिका के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी सक्रिय है। भाजयुमो के नगर अध्यक्ष बनने पर लोकेश मुकाती को सांसद छतरसिंह दरबार, पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, अभा सिर्वी महासभा के केंद्रीय एवं प्रांतीय पदाधिकारियों ने भी बधाई दी है।
इस अवसर पर भाजपा नेता हेमंत खटोड़, अज्जू पाटीदार, मोनू पाटीदार, अकेश नौलखा, पन्नलाल पाटीदार आदि उपस्थित रहे।