Breaking News

मध्य प्रदेश : विधायक डॉ अलावा की शादी में वीआइपी मेहमानों की एंट्री, प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं पूर्व मुख्यमंत्रियों का भी रहेगा आगमन

मनावर : मप्र – जैसा कि पूरे प्रदेश में जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा के विवाह की चर्चा जोरों पर है। आज 2 मई को विवाह समारोह में शामिल होने के लिए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा दिग्विजय सिंह जैसी हस्तियों सहित हजारों कार्यकर्ता और मेहमानों का भी आगमन रहेगा जो की चर्चा का विषय बना हुआ है।

पहली बार छोटे से गांव भैसलाइ में कई वीआईपी मेहमानों के एंट्री एक साथ होने जा रही है जिसका माध्यम डॉक्टर अलावा का विवाह अयोजन रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की चर्चा और कार्यक्रम तय होने के बाद जिला कलेक्टर डॉ पंकज जैन एवं पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह ने ग्राम भैसलाई में मौका मुआयना किया।

एसपी, कलेक्टर ने हेलीपैड के लिए जगह निर्धारित कर स्वयं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया एवं सड़क मार्ग को भी सुचारू रूप से संचालित करने हेतु दिशा निर्देश दिए तथा मध्य प्रदेश के वीआईपी मेहमानों के आगमन हेतु रूपरेखा बनाई जिसमें जिला प्रशासन पूरी तरह से जमीनी स्तर पर कार्यरत है।

आने वाले वीआईपी मेहमानों का समय प्राप्त जानकारी के अनुसार इस प्रकार है : सुबह 11:30 पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आगमन होगा, जिसके बाद शाम 4:00 बजे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व रात्रि 8:00 बजे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के आने की जानकारी प्राप्त हुई है।

ज्ञात हो कि विधायक अलावा के होने वाली धर्मपत्नी छत्तीसगढ़ के रहने वाले हैं और मध्य प्रदेश के कुक्षी तहसील के ग्राम भैंसलाई में विवाह आयोजन किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button