Breaking News

मुंबई में भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) का वार्षिक राष्ट्रीय पत्रकार सम्मान समारोह हुआ संपन्न।


मुंबई : (महाराष्ट्र) आज मुंबई के अँधेरी वेस्ट एरिया में फ्लेग होटल में पुरजोश भारतीय पत्रकार संघ (एआइजे) का वार्षिक राष्ट्रीय भव्य पत्रकार सम्मान समारोह संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन, राष्ट्रीय संरक्षक और दैनिक नवभारत के एमपी ग्रुप एडिटर क्रांति चतुर्वेदी, राष्ट्रीय महासचिव पंडित मनोहर मंडलोई, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयपाल पाटील, राष्ट्रीय संगठक मंत्री विनोद सोलंकी, महिला विंग राष्ट्रीय अध्यक्षा पल्लवी प्रकाशकर, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष एम एस शेख़, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रविंद्र नेरकर, महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष और फाइट अगेंस्ट क्रिमिनल के संपादक मोहम्मद सईद शेख़, हरियाणा महिला विंग अध्यक्ष राधिका बहल, पंजाब राज्य अध्यक्ष कुलदीप सिंह, पंजाब से अनुराग शर्मा, मध्यप्रदेश अध्यक्ष किशोर कुमार दगदी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र अग्रवाल, झारखंड राज्य अध्यक्ष मुकेश कुमार सिन्हा, जबलपुर से श्री दुबे व मुकेश श्रीवास, राशीद खान, झारखंड के मुकेश कुमार सिन्हा, गुजरात सुरत से राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष जिग्नेश जोशी, सलाम मुंबई अखबार के संपादक सैय्यद बाबु शेख और इस के अलावा दिल्ली, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र से कई भारतीय पत्रकार संघ के पदाधिकारी और पत्रकार बंधु बड़ी तादाद मे मौजूद रहे।



सर्वप्रथम व्यासपीठ पर मौजूद विशेष अतिथियों ने माँ सरस्वती पूजा और दीपप्रज्ज्वलन किया। और इस भव्य समारोह का भव्य उद्घाटन किया।



आज इस अवसर महाराष्ट्र उपाध्यक्ष गोपाल के.मारवाड़ी ने मंच से सूत्र संचालन का कार्य सफलतापूर्वक संभाला और सभी उपस्थित पत्रकार भाई बहनों को अपनी विशिष्ट शैली से लगभग तीन घंटे तक बांधे रखा। आये हुए सभी मेहमानों ने भारतीय पत्रकार संघ के बारे अपनी अपनी भावनाऐं और अनुभव अपने संबोधन में व्यक्त किये। भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) किस प्रकार से भारत के कोने कोने में पत्रकारों के हित में कार्य करता है और इससे जुड़ना अब पत्रकार साथियों के लिए गर्व की बात मानी जाती है।



भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) के राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने मिडिया से बात करते हुए बताया कि भारतीय पत्रकार संघ (एआईजे) से भारत भर में कुल 70000 से अधिक पत्रकार जुडे हूए हैं। और पत्रकार संघ में जुडने के लिए कोई सदस्यता शुल्क नहीं लिया जाता। भारतीय पत्रकार संघ (ए आई जे) हमेशा पत्रकारों के हित के लिए समर्पित है। भारतीय पत्रकार संघ के संपूर्ण देशभर में 22 राज्यों मे सैकडो कार्यालय हैं और 6 राज्यों में बड़े हॉस्पिटल और उच्च शिक्षा संस्थानों के साथ गठबंधन (टाइअप) है। इसके माध्यम से 30 से 80 फीसदी तक शिक्षा संस्थानों की फीस एवं मेडिकल बिल में राहत दी जाती है । जिसमें 1700 से अधिक एआइजे के पत्रकार सदस्यों ने अबतक इसका लाभ उठाया है। ऐसी जानकारी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन ने पत्रकारों से बातचीत में दी। भारतीय पत्रकार संघ द्वारा संपूर्ण देश में लीगल सेल की भी स्थापना की गई है। ताकि भारतीय पत्रकार संघ के सदस्यों को किसी भी प्रकार की कानूनी परेशानी आने पर तत्पर हमेशा तैयार रहती है। विशेष उल्लेखनीय बात ये है की महाराष्ट्र की रहनेवाली एडवोकेट पल्लवी प्रकाशकर जो देश की महिला विंग की अध्यक्षता है। वह भी सुविख्यात अधिवक्ता है।और महाराष्ट्र लीगल सेल के अध्यक्ष एडवोकेट कैलाश पठारे, एडवोकेट पांडुरंग पाटील, एडवोकेट विश्वनाथ तुपे पाटील के साथ ही एआइजे के लीगल सेल की राष्ट्रीय सेक्रेटरी, सुप्रीम कोर्ट एडवोकेट प्रिती जिग्नेश जोशी, और गुजरात प्रदेश के लीगल अध्यक्ष गुजरात हाईकोर्ट एडवोकेट दिव्यम जोशी, मुंबई के सादिक बांम्बोट की नियुक्ति की गई है। और भारतीय पत्रकार संघ से जुड़े पत्रकारों के लिए कानूनी मदद के लिए तत्पर लीगल सेल हमेशा खड़ी रहती है।

इस कार्यक्रम के आयोजक और आए हुए सभी मेहमानों का स्वागत सम्मान भारतीय पत्रकार संघ के महाराष्ट्र प्रदेशाध्यक्ष मोहम्मद सईद शेख ने सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का स्वागत किया। महिला पदाधिकारियों का स्वागत सुश्री पल्लवी प्रकाशकर ने किया। लगभग सभी राज्यों से पधारे पदाधिकारियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सेन के नेतृत्व कुशलता की भूरी भूरी प्रशंसा की।आज रविवार को इस मौके पर पधारें, सभी पत्रकार भाई बहनों को विशेष रूप से यादगार मोमेंटो, शील्ड, गोल्ड मेडल, पुष्पगुच्छ और शाल पहनाकर भव्य सम्मान किया गया।

जनसेवा सोश्यल फाउंडेशन के मुंबई अध्यक्ष विनोद श्याम गिरी और फाईट अगेंस्ट क्रिमिनल अखबार के पत्रकार शोएब म्यांनुर ने अपनी मेहनत से पुरे कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष भूमिका निभाई एवम कार्यक्रम को सफल बनाया। लगभग तीन घंटे तक बिना रुके अखंडरुप से जारी कार्यक्रम की सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने जबर्दस्त सराहना की। कार्यक्रम में आभार प्रदर्शन मो.सईद शेख ने व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button