Breaking News

एमसीडी चुनाव को लेकर दिल्ली के संगम विहार में भाजपा का ‘रोड शो’

अध्यक्ष जेपी नड्डा, सांसद रमेश बिधूडी व पूर्व विधायक के साथ उमड़ा भाजपाइयो का जनसैलाब

नई दिल्ली : (मोमना बेगम) भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने दक्षिणी दिल्ली स्थित संगम विहार रिहायशी बस्ती से दिल्ली नगर निगम चुनावों में भारतीय जनता पार्टी का रोड-शो किया। इस मौके पर दक्षिणी दिल्ली सांसद रमेश बिधूडी एवं पूर्व भाजपा विधायक डॉ विजय जौली, पूर्व विधायक सी एल गुप्ता, पूर्व निगम पार्षद अनिल गोयल ने उद्बोधन में अपने विचार रखे।

राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा जेपी नड्डा ने अपने उद्बोधन में कहा कि केजरीवाल पार्टी के बड़े भ्रष्टाचार हैं और वह कूड़े की बात करते हैं हमने कूड़े के लिए उन्हें 300 करोड़ से अधिक पैसा दे रखा है लेकीन उन्होने दिल्ली की जनता को बेवकूफ बनाया है। यह बात मंच से भाजपा अध्यक्ष जय प्रकाश नड्डा ने की। इसके अतिरिक्त कई मामलो मे aap को घेरा।

अध्यक्ष श्री नड्डा के साथ सांसद रमेश बिधूड़ी ने कहा की दिल्ली के सौन्द्रीयकरण व विकास के लिए जो केजरीवाल ने फंड रोक कर रूकावट पैदा की थी, अब निगम का एकीकरण कर केन्द्र से दिल्ली के विकास के लिए फंड लाने का संसद में कानून बनाकर हमारी दिल्ली का विश्वस्तरीय निर्माण व विकास कार्य किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा के तीनों निगम प्रत्याशी पूनम भाटी, पूर्व स्थाई समिति उपाध्यक्ष, नीरज गुप्ता पूर्व जोन चेयरमेन व श्रीमती सविता रामनिवास भड़ाना के समर्थन में विजय संकल्प रोड शो कर सम्मानित संगमविहार निवासियों से अपने अमूल्य मत को भाजपा के साथ विकास की ओर कदम बढ़ाने के लिए अपील की।

उक्त कार्यक्रम का संचालन भाजपा दक्षिणी दिल्ली जिला अध्यक्ष रोहताश बिधूरी ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button