Breaking News

मुख्यमंत्री ने जिले के सांसद और पूर्व मंत्री के साथ ‘खटला पंचायत’ को किया संबोधित

मनावर : (मप्र.) अपने संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत विधानसभा कुक्षी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, वीडी शर्मा के साथ संसद छतरसिंह दरबार और पूर्व मंत्री रंजना बघेल आदि भाजपा नेताओ ने उपस्थित होकर कुक्षी के मंडी प्रांगण में आयोजित पेसा जागरूकता कार्यक्रम के दौरान ‘खाटला पंचायत’ को सम्बोधित करते हुए पेसा एक्ट के प्रावधानों के बारे में सरपंचों से सीधी बात की।

जल, जंगल और जमीन के अधिकारों के साथ ही अन्य कई अधिकार भी ग्राम सभाओं को दिए गए हैं। उन्होंने कहा अब आप लोगों को गाँव को सशक्त बनाना है।

संसदीय क्षेत्र की विधानसभा कुक्षी में मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ क्रांति सूर्य जनजातीय महानायक टंट्या भील गौरव यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानन्द शर्मा, प्रदेश महामंत्री भगवान दास सबनानी, सांसद गजेंद्र सिंह पटेल एवं राज्यसभा सांसद सुमेर सिंह सोलंकी समेत जनजातीय वर्ग के सभी लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button