Breaking News

भारत के लाल का मध्य प्रदेश आगमन पर हार्दिक स्वागत : पूर्व सांसद श्री राजूखेड़ी

मनावर : (मप्र.) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का मध्य प्रदेश में आगाज होने जा रहा है। 21 नवंबर को इसका आरंभ होना है कांग्रेस की यह यात्रा प्रदेश के कई शहरों से होकर निकलेगी। इस दौरान लोगों के रहने, खाने और ट्रांसपोर्ट का खासा इंतजाम किया गया है, जिसकी जिम्मेदारी एमपी कांग्रेस के नेताओं पर है। बता दें, यात्रा के साथ राहुल गांधी महाकाल की नगरी उज्जैन भी पहुंचेंगे और बाबा महाकाल के दर्शन करेंगे, इसके बाद जनसंबोधन भी करेंगे। शेड्यूल के मुताबिक, राहुल मध्य प्रदेश में साधु-संतों के साथ नर्मदा की पूजा करेंगे। अभी तक बनाए गए संभावित शेड्यूल के हिसाब से राहुल गांधी की यात्रा करीब 13 दिन तक प्रदेश में रहेगी और इंदौर में लगभग तीन दिन तक रुकेगी। इस यात्रा के जरिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी राज्य में 382 किलो मीटर का सफर तय करेंगे। इसके बाद 3 दिसंबर की शाम को आगर जिले से राजस्थान में एंटर करने की संभावना है।


राहुल गांधी के स्वागत में आ सकते हैं लाखो लोग
संभावना जताई जा रही है कि एमपी के जिस पॉइंट से भारत जोड़ो यात्रा राज्य में आएगी, वहां 50 हजार से एक लाख लोग राहुल गांधी के इंतजार और उनके स्वागत में खड़े होंगे। इनमें कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता भी शामिल होगी। यह एंट्री पॉइंट बुरहानपुर से 35 किलोमीटर दूर इच्छापुर के पास बोडरली गांव है। भारत जोड़ो यात्रा के रूट प्लान के अनुसार, 21 नवंबर की सुबह 6.30 बजे बोडरली गांव से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत होनी थी और रात में ट्रांसपोर्ट नगर, बुरहानपुर पहुंचेगी। यहां यात्रा के पहले दिन का समापन होगा। 22 तारीख को सुबह 6.30 पर फिर यात्रा शुरू होगी और भानबरद, खरगोन में पहले हॉल्ट लेगी, इसके बाद शाम 4.00 बजे दोबारा शुरू होकर सनावद बस स्टैंड खरगोन के पास पहुंचेगी। नाइट हॉल्ट मोरटक्का गांव में होगा। इसी के साथ 26 नवंबर को इंदौर में रहेगी भारत जोड़ो यात्रा, यात्रा के चौथे दिन इंदौर के कलेक्टर ऑफिस पहुंचेगी, जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन भी किया गया है। इसके बाद खालसा कॉलेज के पास रात्रि विश्राम होगा। 26 नवंबर तक यात्रा इंदौर में ही रहेगी और हर विश्राम से करीब 2 किलोमीटर पहले नुक्कड़ सभा आयोजित की गई है। यह जानकारी अभी तक जारी किए गए संभावित रूट प्लान के हिसाब से दी गई है।संभावनाएं हैं कि इसमें बदलाव भी हो सकते हैं।


राहुल गांधी के मध्य प्रदेश इंटर होने पर प्रदेश लेवल की पूरी टीम सेवा देगी, जिसमें अरुण यादव पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, बाला बच्चन पूर्व गृहमंत्री, राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के समन्वयक एवं पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी सहित प्रदेश भर के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं की टीम मौजूद रहेगी। इस दौरान पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी ने बताया कि भारत के लाल का मध्यप्रदेश में आगमन होने पर प्रदेश की जनता में उत्साह है वह अपने नेता के स्वागत के लिए हर प्रकार से तैयार खड़ी है। उन्होंने बताया कि राहुल गांधी देश की राजनीतिक बड़ी पार्टी के चिराग है, उनके परिवार ने देश के लिए बलिदान दिए हैं जिसे हम कभी भुला नहीं सकते। उन्होंने बताया कि भारत की एकता और अखंडता को जोड़ने के लिए भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ किया है और स्वयं गांधी परिवार के लाल ने इतनी लंबी यात्रा निकालकर देश को जोड़ने का काम किया है जिसे लोग मील का पत्थर भी साबित कर रहे हैं।


श्री राजूखेड़ी ने बताया कि मैं कई दशक से गांधी परिवार से जुड़ा हुआ हूं और उनके सरल स्वभाव और देश के प्रति सेवाभावी उत्साह उनके खून में शामिल है। आज देश में भारत जोड़ो यात्रा को जो समर्थन मिला है वह देश का राहुल गांधी के प्रति प्रेम है। और देश बदलाव चाहता है जो कि 2024 में संभव होगा। राष्ट्रीय आदिवासी कांग्रेस के समन्वयक श्री राजूखेड़ी ने बुरहानपुर से यात्रा में शामिल होने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button