भारत जोड़ो यात्रा : राहुल गांधी की यात्रा का मध्यप्रदेश में हुआ भव्य स्वागत। प्रदेश के सभी दिग्गज मंच पर दिखे एक साथ

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ जयस संरक्षक डॉ अलावा ने भी किया राहुल गांधी का स्वागत
बुरहनपुर : मप्र. (शाहनवाज शेख) भारत जोड़ो यात्रा का मध्यप्रदेश में आगमन हो चुका है राहुल गांधी की यात्रा का मध्य प्रदेश के कांग्रेस जनों ने जोरदार स्वागत सम्मान किया। वहीं मंच से बोले पूर्व सीएम कमलनाथ राहुल जी आप केरल गए, कर्नाटक गए, महाराष्ट्र गए लेकिन आप को सबसे ज्यादा प्रेम मध्यप्रदेश में मिलेगा।

राहुल की यात्रा के साथ चले पूर्व सीएम कमलनाथ, दिग्विजय सिंह, पूर्व गृह मंत्री बाला बच्चन, जयस के राष्ट्रीय संरक्षक डॉ हीरालाल अलावा, अरुण यादव, गजेंद्र सिंह राजूखेड़ी तथा सांसद, पूर्व सांसद, विधायक एवं सभी वरिष्ठ कांग्रेसी जनों ने इस यात्रा में हिस्सा लिया।

पूर्व सीएम कमलनाथ ने कहा कि मध्यप्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा का आगमन हुआ और जो जनता और कार्यकर्ताओं ने जो प्रेम दिया है हम उसके आभारी रहेंगे।

वहीं राहुल गांधी ने मंच से कहा इस प्यार भरे स्वागत का पूरे मध्यप्रदेश का धन्यवाद, उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सभी साथी हमारे साथ मध्य प्रदेश तक साथ चले हैं मैं बहुत उत्साहित हुआ हूं कि महाराष्ट्र के लोगों का प्रेम हमारे प्रति बहुत बढ़-चढ़कर दिखा। उन्होंने कहा कि यह यात्रा कन्याकुमारी से शुरू की थी जब विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 3000 किलोमीटर से लंबा है इसे पैदल चला नहीं जा सकता। और अब हम मध्य प्रदेश में आए है। और हम यहां 370 किलोमीटर चलेंगे ओर जो तिरंगा हे इसे हम श्रीनगर में लहराएंगे। और इस यात्रा को कोई नहीं रोक सकता यह तिरंगा वहां जाएगा और लहराएगा।

उन्होंने कहा कि विपक्ष का लक्ष्य है सबसे पहला नफ़रत, हिंसा और डर हिंदुस्तान में फेलाया जा रहा है उसे खत्म करना है। उन्होंने मंच से बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि बीजेपी द्वारा सबसे पहले डर फैलाया जा रहा है। युवाओं में डर, किसानो में डर, मजदूरों के डर ऐसे ही ये पहले ये डर फैलते है फिर हिंसा करते है। उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में किसी को डरने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने उद्योगपतियों के विषय में बताया कि देश 2, 4 उद्योगपतियों के हाथों में है वह जो चाहते हैं कर सकते हैं। सभी को प्राइवेट किया जा रहा है यहां तक की रेलवे भी उनके पास जा रही है। हम इस यात्रा के माध्यम से कहना चाहता हूं कि हिंदुस्तान में न्याय चाहिए गरीबों को न्याय चाहिए।
राहुल गांधी ने संबोधित करते हुए उपस्थित महिला दर्शक से पूछा कि आज सिलेंडर की कीमत देखिए और हमारी सरकार में क्या थी वह देखीये, महंगाई की मार ने हिंदुस्तान को तोड़ कर रख दिया है गरीब व्यक्ति अपनी रोजमर्रा का जीवन कैसे गुजार रहा है यह गंभीर विषय है।
संबोधित करते हुए उन्होंने अंतिम चरण में कहा कि मैं उम्मीद करता हूं कि प्रदेश का युवा, प्रदेश का किसान, प्रदेश के सभी कार्यकर्ता इस यात्रा में शामिल होकर हमारे साथ चलेंगे। ज्ञात हो कि यह यात्रा इंदौर, उज्जैन महाकाल होते हुए एमपी से बाहर होगी जिसका सफर लगभग 370 किलोमीटर का रहेगा।
यात्रा के दौरान जयस के राष्ट्रीय संरक्षक और मनावर विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने मंच पर पहुंचकर राहुल गांधी का स्वागत सम्मान किया।