भारत जोड़ो यात्रा में प्रियंका की एंट्री, राहुल गांधी के साथ मिलाए कदम

बुरहानपुर : (मप्र.) राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा बुधवार को मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में पहुंच गईं थी। मध्य प्रदेश राज्य में कांग्रेस की यात्रा 16 दिन तक चलेगी। कांग्रेस की यात्रा एमपी में 380 किमी कवर करेगी। इसी बीच मध्यप्रदेश में बहन प्रियंका गांधी के साथ राहुल गांधी कदमताल करते नजर आए। यह यात्रा एमपी के बाद राजस्थान की ओर जाएगी। दोनों राज्यों में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है, ऐसे में इन राज्यों के लिए ये यात्रा अहम मानी जा रही है।

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा गुरुवार को मध्यप्रदेश के बोरगांव से शुरू हुई, कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के 78वें दिन पहली बार राहुल गांधी को बहन प्रियंका गांधी का साथ मिला। प्रियंका के साथ उनके पति रॉबर्ट वाड्रा और बेटा रेहान भी इस यात्रा में शामिल हुए। इससे पहले कर्नाटक में सोनिया गांधी राहुल की इस यात्रा में शामिल हुई थीं। राहुल गांधी को मध्यप्रदेश में काफी समर्थन मिलता दिखाई दिया। बता दें कि बीते दिन प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने उनका स्वागत किया था और अगले दिन प्रियंका गांधी के अंतर से राजनीतिक समीकरण में बदलाव दिखाई दिए।

लगभग 5 दिसंबर को यात्रा राजस्थान में प्रवेश करने से पहले छह जिलों बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और आगर-मालवा के 25-30 विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए मध्य प्रदेश में 380 किलोमीटर लगभग की दूरी तय करेगी। मध्य प्रदेश की पांच लोकसभा सीटें भारत जोड़ो यात्रा के मार्ग में आती हैं। खंडवा, खरगोन, इंदौर, उज्जैन और देवास। इन सभी सीटों पर बीजेपी का कब्जा है।
Congress general secretary Priyanka Gandhi Vadra and her husband Robert Vadra joined Bharat Jodo Yatra today for the first time since the Yatra started. Their son Raihan Vadra has also joined the Yatra.
— ANI (@ANI) November 24, 2022
(Pics: AICC) pic.twitter.com/oDGqTwsvqO
बता दें कि कांग्रेस का फोकस रूट की उन 16 विधानसभा सीटों पर है, जिन पर फिलहाल बीजेपी का कब्जा है। पार्टी 2023 के विधानसभा चुनाव में सभी 16 सीटों पर जीत का लक्ष्य लेकर चल रही है, कांग्रेस ने राज्य में 2018 का विधानसभा चुनाव जीता था, लेकिन कमलनाथ के नेतृत्व वाली उसकी सरकार दो साल बाद गिर गई थी, क्योंकि ज्योतिरादित्य सिंधिया 20 से अधिक विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो गए. इसके बाद राज्य में बीजेपी की सरकार बनी।

24 नवंबर को राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में अलग-अलग कार्यक्रम रहेंगे। सुबह 6:00 बजे पदयात्रा आरंभ हुई थी जिसे 10:00 विराम दिया गया, दोपहर में टंट्या भील को श्रद्धांजलि दी जाएगी, जिसके बाद 2:30 बजे आदिवासी सभा संबंधित होगी। 3:00 बजे लगभग गुरुद्वारा पहुंचेंगे। 3:30 यात्रा दोबारा शुरू होगी जिसे 6:30 बजे विराम दिया जाएगा।