मध्यप्रदेश में प्रियंका की मौजूदगी में राहुल से मिले सचिन पायलट, राजस्थान में चल रही घमासान के लिए हुई चर्चा

खंडवा : (मप्र.) एक तरफ राहुल गांधी की रैली मध्य प्रदेश में इंटर कर चुकी है दूसरी ओर राजस्थान में चल रहे सियासी घमासान के बीच आज प्रियंका गांधी की मौजूदगी में सचिन पायलट राहुल गांधी से मिलने मध्यप्रदेश भारत जोड़ो यात्रा में पहुंचे। उन्होंने वर्तमान में राजस्थान सरकार के बीच उठापटक को लेकर काफी चर्चाएं की।
अचानक मंच पर जब सचिन का नाम अनाउंसमेंट हुआ चौक गए राहुल गांधी, राहुल गांधी ने कहा कि सचिन आया हुआ है क्या ?बोलकर अपनी ओर आने का इशारा किया। हालांकि यह इत्तेफाक नहीं है की सचिन, राहुल से प्रियंका की मौजूदगी में ही मिलना चाहते थे ऐसे समीकरण लगाए जा रहे हैं।
भारत जोड़ो यात्रा का आज एक नया दिन परंतु देश जोड़ने का संकल्प व जोश वही।
— Sachin Pilot (@SachinPilot) November 24, 2022
मध्य प्रदेश के बोरगांव से आज आरंभ हुई भारत जोड़ो यात्रा में सम्मिलित हुआ। @RahulGandhi जी एवं @priyankagandhi जी के साथ उठता हर कदम एक सकारात्मक परिवर्तन की ओर इशारा करता है।#BharatJodoYatra pic.twitter.com/M0DsUJyLVl
वहीं राहुल गांधी से मिलकर सचिन पायलट ने राजस्थान के हालातों का जिक्र किया, उस पर राहुल गांधी ने बताया कि रैली के बाद सारे मामले निपटा दिए जाएंगे।
दरअसल राजस्थान की सियासी गर्मी उस वक्त और बढ़ गई जब अशोक गहलोत ने कहा कि सचिन को कैसे सीएम बना दे। इन्हीं सभी मुद्दों पर चर्चा के लिए सचिन प्रियंका की मौजूदगी में राहुल से मिले क्योंकि यह माना जाता है कि प्रियंका गांधी पायलट समर्थक रही है।
इसी बीच सचिन पायलट राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित सभी नेताओं से मिले और यात्रा में राहुल के साथ रहे।