संविधान दिवस पर डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया

देश के दुश्मनों ने दादी को गोली मारी, पिता को बम से उड़ा दिया : राहुल गांधी
इंदौर : (मध्य प्रदेश) बाबा साहेब की जन्मस्थली महू पहुंची राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए महू में लोगों की भारी भीड़ पहुंची हुई थी। महू डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली राहुल गांधी ने महू पहुंचने पर डॉक्टर अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। उनके साथ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, मध्य प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, पूर्व सांसद गजेंद्रसिंह राजूखेड़ी सहित अन्य नेताओं ने भी अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्प वर्षा की। माल्यार्पण के बाद संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने हिस्सा लिया। संविधान दिवस कार्यक्रम में इंदौर और प्रदेश के अलग-अलग शहरों से अधिवक्ता आए थे। उन्होंने राहुल गांधी को संविधान की एक प्रति सौंपी। राहुल ने महू में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर आरएसएस और बीजेपी को निशाने पर लिया, उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग संविधान को खत्म करने में लगे हुए हैं। हिंदुस्तान के हर एक नागरिक को संविधान ने एक जैसा अधिकार दिया है। राहुल गांधी ने कहा कि आरएसएस और बीजेपी के लोग संविधान को खत्म नहीं कर सकते।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश की पवित्र नदियों का जल लाया गया था। डॉ भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने पौधारोपण किया। भीमराव अंबेडकर जन्मस्थली के सचिव राजेश वानखेड़े ने बताया कि राहुल गांधी ने अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। राहुल गांधी को समाज के अध्यक्ष भंते जी ने पंचशील ग्रहण करवाया। पुष्प अर्पित करने के बाद वन्दना की गई। राहुल गांधी ने दूसरी बात ना करते हुए बाबा अंबेडकर के लिए जय भीम भी बोला। मध्य प्रदेश में राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का चौथा दिन था जब वह महू पहुंचे।

कमलनाथ ने अपने उद्बोधन में कहा
पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि राहुल जी के कार्यक्रम के रूट तय कर दिए गए थे लेकिन जब मध्य प्रदेश की बात आई तो उन्होंने कहा कि मैं टंट्या मामा का गौरव दिवस और संविधान दिवस पर डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जन्मस्थली जरूर जाऊंगा और उसके बाद उज्जैन महाकाल दर्शन भी अवश्य करूंगा। इसीलिए भारत जोड़ो यात्रा के साथ राहुल गांधी संविधान दिवस पर महू पधारे हैं और उनके साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और हमारे पड़ोसी राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी उपस्थित हुए हैं इसके अतिरिक्त प्रदेश व अन्य प्रदेश के पदाधिकारी कार्यकर्ता भी संविधान दिवस को मनाने के लिए यह उपस्थित हुए हैं। उन्होंने बाबासाहेब के बनाए संविधान की खूबियां भी गिनाई।

आज इंदौर में होगी राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा, महू से निकली भारत जोड़ो यात्रा
भारत जोड़ो यात्रा आज सुबह महू से निकल चुकी है, राहुल गांधी के साथ सैंकड़ों कांग्रेस नेता उनके साथ पैदल चल पड़े हैं, आज शाम इंदौर के राजबाड़ा में राहुल गांधी की नुक्कड़ सभा का आयोजन होगा, इंदौर पहुंच रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में देशभर के कांग्रेस नेता पहुंच रहे हैं। आईये जानते हैं क्या रहेगा आगे का शेड्यूल। राहुल गांधी की यात्रा पांचवे दिन भी सुबह करीब 6 बजे महू से निकल पड़ी, सर्द मौसम और अंधेरा होने के बावजूद भारत जोड़ो यात्रा में सभी का उत्साह नजर आ रहा है, रविवार को महू से निकली यात्रा का राऊ के समीप लंच ब्रेक होगा, यहां विश्राम के बाद शाम करीब 3.30 बजे फिर यात्रा इंदौर के लिए रवाना होगी।
27 नवंबर – इंदौर
-सुबह 6 बजे दशहरा मैदान महू से यात्रा प्रारंभ होगी।
-सुबह 10 बजे राऊ के समीप एयू सिनेमा के यहां लंच ब्रेक।
-दोपहर 03.30 बजे राऊ से यात्रा प्रारंभ।
-शाम 06.30 बजे राजबाड़ा इंदौर में ब्रेक।
-शाम 07.30 बजे खालसा स्टेडियम में भारत जोड़ो यात्रा का फस्र्ट कॉन्सर्ट
-खालसा कॉलेज इंदौर में रात्रि विश्राम।