भाजयुमो के कार्यकर्ताओं को स्वयं मैदान में उतर कर लोगों को जागरूक करने का प्रयास करना चाहिए – रंजीत चौहान

मनावर : (सिंघम रिपोर्टर) नगर के निजी गार्डन में भाजपा युवा मोर्चा की जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया। जिसमें जिले के 37 मंडल अध्यक्ष, महामंत्री भी जिला कार्यकारिणी व जिला टीम के साथ उपस्थित थे। प्रारंभ में भारत माता, भाजपा के पित्र पुरुष श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

बैठक में मुख्य अतिथि भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष व इंदौर संभाग प्रभारी रंजीत चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर है, हम लोगों को अपनी मूलभूत बातें वहा पहुंचानी होगी। वर्तमान में मुख्यमंत्री जन सेवा योजना में पटवारियों ने कई नामांतरण छोड़ दिए हैं, उन्हें भी हम लोग जाकर पूर्ण कराए। इसके साथ ही आयुष्मान कार्ड व जो राशन से वंचित है उनके भी हम नाम लिखवा रहे हैं। इसके साथ ही भाजयुमों के कार्यकर्ताओं को स्वयं मैदान में उतर कर लोगों को जागरूकता के साथ ही प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की मूलभूत योजनाओं से भी उन्हें जोड़ने का काम सफलतापूर्वक करना होगा। पूर्व कैबिनेट मंत्री रंजना बघेल ने कहा कि युवाओं की 10-10 टोली बनाएँ व प्रत्येक 3 माह में जिले में बैठक भी आयोजित करना चाहिए।

इसी प्रकार बैठक में जिला अध्यक्ष राजीव यादव, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष जयसूर्या, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सौरभ शर्मा, मंडल अध्यक्ष सचिन पांडे, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विकम निंगवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेंद्र अलावा, जिला प्रभारी रोहित चौधरी, जिला पंचायत सदस्य शिवराम कन्नौज, नगर भाजयुमो अध्यक्ष लोकेश मुकाती आदि मंचासीन थे। कार्यक्रम का संचालन ऋषभ पाटनी ने किया।