मेघा पाटकर का 68 वा जन्मदिवस बड़वानी के वरिष्ठ समाजसेवीओ ने साथ मनाया

बड़वानी : मध्य प्रदेश के शांति का टापू निमाड़ का पेरिस बड़वानी एकता अखंडता के लिए विश्वविख्यात है गंगा जमुना की तहजीब पुराने जमाने से 21 वी सदी डिजिटल इंडिया में भी कायम है यहां के वरिष्ठओ ने नई पीढ़ी को भी यह समझ और तहजीब दी है। वरिष्ठ समाजसेवी अब्दुल रशीद पटेल तत्कालीन सिविल सर्जन के मार्गदर्शन में हाजी अब्दुल रहीम तिगाले (पार्षद) समाजसेवी सादिक चंदेरी, अब्दुल सत्तार मंसुरी, आरिफ एहमद शेख, इकरा मुनाफ अली, हाजी इस्माइल शेख, अकरम खान, सलीम खान, हाजी इकबाल शेख ने सादगी के साथ 68 वा जन्मदिवस मना कर मुबारकबाद दी।

उनके द्वारा किए गए नर्मदा बचाओ आंदोलन समाज सेवा के योगदान के लिए उन्हें शुभकामनाएं दी। मेघा पाटकर विश्व विख्यात नाम एक ऐसी भारतीय लेडी जिसने पानी पर इबारत लिख कर हजारों लाखों लोगों की आवाज देश दुनिया में पहुंचा कर ऊंचे बांधों का विरोध कर खासकर सरदार सरोवर बांध और उसमें डूब में जा रहे लोगों की आवाज उठा कर उन्हें पुनर्वास मुआवजा दिलाया और जिन लोगों को मुआवजा नहीं मिला उनके लिए अब तक डटकर शासन प्रशासन से लड़ाई लड़ रही है सभी समाजसेवियों ने उनकी लंबी उम्र की प्रार्थना की।