Breaking News

भारत जोडों यात्रा के दौरान राहुल गांधी से मिली धार महिला जिला अध्यक्षा, सक्रिय महिलाओं को पार्टी में अवसर प्रदान करने का आग्रह किया – विजेता त्रिवेदी

धार : (मप्र.) शाहनवाज शेख – भारत जोड़ो यात्रा 86 वाँ दिन उज्जैन से आगर की और बड़ रही जहाँ मध्य प्रदेश की जनता के द्वारा एतिहासिक समर्थक राहुल गांधी व भारत जोड़ो यात्रा को मिल रहा है। मध्य प्रदेश में इंटर होते ही प्रदेश के बड़े नेता सड़कों पर उतर गए थे और राहुल गांधी के साथ कदम ताल मिलाने लगे थे। इसी कड़ी में इस यात्रा में धार महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्षा श्रीमती विजेता त्रिवेदी यात्रा में साथ रही तथा उनके साथ महिला पदाधिकारी शोभा ओझा, और इंदौर की मनीषा भी उपस्थित थी।

जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती त्रिवेदी ने यात्रा के दौरान राहुल गांधी से बातचीत करते हुए राजनीति में सक्रिय महिलाओ को अवसर प्रदान कराने व प्रदेश में किसानों को आ रही समस्याओं के बारे में अवगत कराया। जिसमे खाद समय पर नही मिलना, फसल के दाम नही मिलना, फसल बीमा मिलने में देरी ओर प्रदेश में महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचारों के संबंध में चर्चा हुई।

धार जिले की तेतरहाट महिला नेत्री जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती विजेता त्रिवेदी द्वारा अपने एकाकी प्रयासों से राहुल गांधी से आखिरकार मुलाकात कर ही ली। इस दौरान उन्होंने महिला उत्पीड़न कुपोषित बच्चों एवं कानून की बिगड़ती स्थिति के बारे में विस्तार से चर्चा की।

इस दौरान चलते चलते उन्होंने राहुल गांधी से मध्य प्रदेश में महिलाओं को खासकर कांग्रेस पार्टी में विशेष अधिकार देने की भी विनिती की है। महिला कांग्रेस नेत्री के अदम्य साहस की सभी जगह चर्चा हो रही है कि उन्होंने अपने बलबूते पर राहुल गांधी से मिलने के लिए आकर्षित किया। इस दौरान कम से कम 10 मिनट तक वे लगातार राहुल के साथ कदमताल करती रही। उल्लेखनीय है कि इसके पूर्व भी महिला नेत्री उस दरमियान चर्चा में आई थी जब उन्होंने शिवराज सिंह चौहान के बंगले पर जाकर उन्हें चूड़ियां भेंट करने की कोशिश की थी। उक्त जानकारी कांग्रेस नगर अध्यक्ष नारायण जोहरी ने दी।

बदनावर विधानसभा के युवा नेता अभिषेक सिंह भी मिले

राहुल गाँधी जी की भारत जोड़ो यात्रा मध्य प्रदेश में चल रही है उसी तारतम्य में बदनावर से युवा कांग्रेस नेता अभिषेक सिंह (टिंकू बना) ने भी राहुल गाँधी से उज्जैन में मुलाक़ात की थी।
बातचीत में राहुल गाँधी ने उनसे कहा की आप जैसे युवाओ की कांग्रेस को जरुरत है मेहनत करते रहिये “You have a good future ahead”.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button