Breaking News

गुजरात में बीजेपी की प्रचंड जीत, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस की वापसी, उपचुनाव में सभी की सीटे शामिल

नई दिल्ली : गुजरात में बीजेपी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और दिल्ली एमसीडी में आम आदमी पार्टी का जश्न। इसी के साथ उपचुनाव के भी नतीजे शामिल। बात करे गुजरात की तो कांग्रेस का पिछली बार से भी खराब प्रदर्शन देखने को मिल रहा है। भाजपा 156, कांग्रेस 17, आम आदमी पार्टी 5 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं। गुजरात में 12 तारीख को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की खबर है। वहीं कांग्रेस हिमाचल के वापसी करने में सफल रही। वही कांग्रेस ने 40, बीजेपी को 25 व अन्य को 3 सीटो पर कब्जा जमाया। कांग्रेस हिमाचल प्रदेश में जीते हुए विधायकों को सेफ रखने के प्रयास में है। कांग्रेस को डर है कि कहीं विधायको को तोड़ने की कोशिश न की जाए। इसी के साथ-साथ दिल्ली में एमसीडी चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी की बड़ी जीत हुई जिसके लिए केजरीवाल ने दिल्ली वासियों का आभार माना।

गुजरात में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे. पी. नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह भाजपा के मुख्यालय पहुंचे। जहां सभी पदाधिकारियों ने गुजरात की प्रचंड जीत की बधाई दी।

https://twitter.com/AHindinews/status/1600832285674459136?t=3n6bycLJhwJWsWHJMlzSIQ&s=19

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात की जीत पर वहां के लोगों को बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि, धन्यवाद गुजरात। अभूतपूर्व चुनाव परिणामों को देखकर मैं बहुत अधिक भावनाओं से अभिभूत हूं। लोगों ने विकास की राजनीति का आशीर्वाद दिया और साथ ही इच्छा व्यक्त की कि वे चाहते हैं कि यह गति और तेज गति से चलती रहे। मैं गुजरात की जन शक्ति को नमन करता हूं। उन्होंने लिखा कि सभी मेहनती कार्यकर्ता को मैं कहना चाहता हूं – आप में से प्रत्येक एक चैंपियन है! यह ऐतिहासिक जीत हमारे कार्यकर्ताओं की असाधारण मेहनत के बिना संभव नहीं होगी, जो हमारी पार्टी की असली ताकत हैं।

राहुल गांधी ने किया धन्यवाद

हिमाचल प्रदेश की जनता को इस निर्णायक जीत के लिए दिल से धन्यवाद। सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं को हार्दिक बधाई। आपका परिश्रम और समर्पण इस विजय की शुभकामनाओं का असली हकदार है। फिर से आश्वस्त करता हूं, जनता को किया हर वादा जल्द से जल्द निभाएंगे। ज्ञात हो कि राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वर्तमान में राजस्थान से गुजर रहे हैं, इसी दौरान परिणाम आने के बाद उन्होंने हिमाचल प्रदेश की जीत की बधाई दी।

https://twitter.com/RahulGandhi/status/1600807962288660480?t=BeOyvPllMmkZdlD89vC5RQ&s=19


उपचुनाव में कौन कहां से जीता?

– उत्तर प्रदेश की मैनपुरी लोकसभा सीट से सपा की डिंपल यादव
– ओडिशा की पदमपुर विधानसभा सीट से बीजद की वर्षा सिंह बरिहा
– यूपी की रामपुर विधानसभा सीट से भाजपा के आकाश सक्सेना
– राजस्थान की सरदारशहर विधानसभा सीट से कांग्रेस के अनिल कुमार शर्मा
– यूपी की खतौली विधानसभा सीट से रालोद के मदन भैया
– बिहार की कुंढ़ली विधानसभा सीट से भाजपा के केदार प्रसाद गुप्ता
– छत्तीसगढ़ की भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस की सावित्री मंडावी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button