जैन समुदाय के लोगों ने जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया

इन्तिज़ार अहमद खान ब्यूरो चीफ़
इटावा। झारखंड राज्य में स्थित जैनियों के विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री सम्मेद शिखर को पर्यटन स्थल घोषित करने पर देश भर के जैनियों का प्रदर्शन लगातार जारी है। देश भर के जैन धर्म प्रेमी लगातार प्रदर्शन कर विरोध दर्ज करा रहे है। इटावा के जैन धर्म प्रेमियों ने आज अपने व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखे और नगर में जुलूस निकाल कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा झारखंड सरकार ने श्री सम्मेद शिखर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल घोषित कर दिया है जिसपर केंद्र सरकार ने भी अपनी सहमति दे दी है। इसी को लेकर जैन धर्म प्रेमियों में उबाल आ गया है। जैन धर्म प्रेमियों का कहना है कि श्री सम्मेद शिखर हमारा प्राचीन धार्मिक स्थल है जो कि जैनियों के तीर्थंकरों का निर्वाण स्थल और मुनिराजों की तपो स्थली है। यहां पर्यटन क्षेत्र बनने से होटल इत्यादि खुलेंगे जिससे यहां की पवित्रता नष्ट हो जाएगी जैन धर्म प्रेमियों ने कहा जब तक इस निर्णय को वापस नही लिया जाता तब तक विरोध जारी रहेगा।