सिक्किम में सेना का वाहन खाई में गिरा, 16 जवानो की मौत, 4 घायल। राष्ट्रपति द्रोपति मुर्मू ने दुख जताया।

नई दिल्ली : (संपादक) आर्मी के जवानों से भरा सिक्किम के जेमा इलाके में एक वाहन गहरी खाई में गिर गया है, हादसे में आर्मी के 16 जवानों की मौत होने के समाचार प्राप्त हुए। मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। सेना के 4 जवानों को घायल अवस्था में रेस्क्यू किया गया और अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटनास्थल पर भीड़ जुट गई है, मौके पर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। ये हादसा उत्तरी सिक्किम के लाचेन से 15 किमी दूर जेमा इलाके में हुआ। जानकारी के मुताबिक, सेना के तीन वाहन सुबह जवानों को लेकर जा रहे थे। ये काफिला चटन से थंगू की ओर जा रहा था। जेमा के रास्ते में एक वाहन का चालक अचानक मोड़ पर खड़ी ढलान की वजह से संतुलन खो बैठा और वाहन नीचे खाई में जा गिरा। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस अफसर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया गया।बताते हैं कि 4 घायल जवानों को रेस्क्यू कर निकाला गया। जबकि तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया।

भारतीय सेना ने हादसे पर बयान जारी किया है और कहा कि वो इस दुख की घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है। परिजन की हरसंभव मदद की जाएगी, सेना के एक अधिकारी ने बताया कि उत्तरी सिक्किम में दुर्घटना में शामिल सेना का वाहन चाटेन से थंगू की ओर जा रहे तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, मौके पर रेस्क्यू कर लिया गया है।
Anguished to learn about the loss of lives of brave soldiers of Indian Army in a road accident in Sikkim. My heartfelt condolences to the families of the deceased. I pray for the speedy recovery of the injured.
— President of India (@rashtrapatibhvn) December 23, 2022
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह ने भी हादसे पर दुख जताया, राष्ट्रपति ने कहा कि भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत के बारे में जानकर दुख हुआ। मृतकों के परिवारों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करती हूं। पीएम ने कहा कि सिक्किम में सड़क दुर्घटना में हमारे वीर जवानों की शहादत से आहत हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायल जल्द स्वस्थ हों।
गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया. , सिक्किम में हमारे बहादुर सेना के जवानों की जान लेने वाले दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं। घायलों को हर संभव सहायता प्रदान की गई है, वे जल्द से जल्द ठीक हो जाएं।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर दुख जताया है। उन्होंने कहा- उत्तरी सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के जवानों की जान जाने से गहरा दुख हुआ है। राष्ट्र उनकी सेवा और प्रतिबद्धता के लिए हृदय से आभारी है। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं। जो लोग घायल हुए हैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं।