Breaking News

कांग्रेस की जिला स्तरीय बैठक में मनावर का प्रतिनिधित्व दल पहुंचा धार

हाथ से हाथ मिलाओ अभियान : विजेता त्रिवेदी

नगर अध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओ ने बैठक में हिस्सा लिया।

मनावर/धार : (शाहनवाज शेख) कांग्रेस के जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम की अध्यक्षता एवं प्रभारियों की विशेष उपस्थिति में जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्ताओ का सम्मेलन धार के मातोश्री गार्डन त्रिमूर्ति कॉलोनी में आयोजित हुआ। बैठक में विशेष रूप से कुलदीप सिंह इंदौरा सह प्रभारी मध्य प्रदेश एवं धार जिला प्रभारी निर्मल मेहता व धरमपुरी विधायक पाचीलाल मेणा, सरदारपुर विधायक प्रताप गिरवाल, धार जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी, प्रदेश सचिव कुलदीपसिंह बुंदेला, राधेश्याम मुवेल आदि मंचासीन रहे, वही मनावर से नगर अध्यक्ष नारायण जोहरी, जिला महिला उपाध्यक्ष अख्तर बी, विधायक नगर प्रतिनिधि लक्ष्मी जाट, राम मुकाती, नगर महिला अध्यक्ष जया वानखेडे, समाज सेविका सकीना अली बोहरा, इकबाल कुरेशी, इकबाल बोहरा, अदनान सैफी, सुमन गहलोत, केदार पाटीदार, निर्मला ठाकुर, जाकिर नूरी, करणसिंह दरबार, आदि उपस्थित रहे।

उद्बोधन देते हुए पार्टी के पदाधिकारी जा सिमरन जी ले अपनी जिंदगी

उक्त बैठक जिले में पार्टी के मतभेद को दूर करने तथा हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत आयोजित की गई। जिसका उद्देश्य रहा कि जन-जन एक दूसरे से हाथ जोड़कर चले और देश की प्रगति और सत्ता परिवर्तन में भागीदारी बने।

उक्त मौके पर मध्य प्रदेश के सह प्रभारी कुलदीप सिंह इंदौरा ने अपने उद्बोधन में कहा कि अगले वर्ष विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनना तय है, हालात अभी से बन चुके हैं। भाजपा घबरा रही है कांग्रेस को एक दूसरे से हाथ मिला कर आगे बढ़ना है आपसी मतभेद और आपसी गुटबाजी को नजरअंदाज करना है। उन्होंने बताया कि हमें सिर्फ कांग्रेस के प्रत्याशी को ही महत्व देना है ना की टिकट की दावेदारी में कोई विवाद होना चाहिए।

जिलाध्यक्ष बालमुकुंद गौतम से मिले पार्षद उम्मीदवार सकीना अली बोहरा व राम मुकाती

महिला जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजेता त्रिवेदी ने कहा कि आज देश की प्रगति में और पार्टी की सफलता में महिलाओं की भागीदारी है। महिलाओं ने ज्यादा से ज्यादा तादाद में आगे आकर देशहित और जनहित में कार्य करना चाहिए और पार्टी के पदाधिकारियों ने भी महिलाओं को आगे रखकर नगर, वार्ड और विधानसभा क्षेत्रों में मजबूती से कार्य करना है। उन्होंने यह भी बताया कि जिले में आगामी नगर परिषद चुनाव के लिए हर नगर में दौरे किए जायेंगे। जिसके बाद ही सही उम्मीदवार का निर्णय किया जाएगा। और समस्त कार्यकर्ताओं ने तय किए गए उम्मीदवारों को मजबूती के साथ विजय बनाने का लक्ष्य रखना होगा।

प्रदेश प्रभारी को सौंपा ज्ञापन

धार जिला अध्यक्ष बालमुकुंद गौतम ने अपने उद्बोधन ने बताया कि जिले में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है और आगामी चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनेगी। जिसको लेकर जिले और प्रदेश के समस्त कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ जमीनी कार्यकर्ताओं से मिलकर बेहतर कार्य करना होंगे।

मनावर विधानसभा के आदिवासी नेता राधेश्याम मुवेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश में तोड़ने मोड़ने वाली सरकार से जनता का भरोसा उठ चुका है, और अब लोग समझ चुके हैं सही गलत का फैसला आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता अपने हाथों से करेगी।

मंच से उद्बोधन देते हुए राधेश्याम मुवेल

उक्त बैठक में मनावर, धरमपुरी, कुक्षी, बाग, गंधवानी, सरदारपुर, पीथमपुर एवं समस्त जिले के कार्यकर्ता हजारों की तादाद में उपस्थित रहे।

गौतम-बुंदेला ने दूसरी बार किया मंच साझा

दो धड़ों में विधानसभा चुनाव लड़ते आ रही कांग्रेस को इस बार गुटबाजी से मुक्त रखने के लिए प्रदेश स्तर से कवायद चल रही है। जिला पंचायत चुनाव के बाद लेबड़ में हुई कांग्रेस की बैठक में इसका प्रत्यक्ष उदाहरण देखने को मिला है। अब दूसरा मौका शनिवार को सामने आया है, इसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष बालमुकुंदसिंह गौतम और प्रदेश कांग्रेस सचिव कुलदीपसिंह बुंदेला ने धार के निजी गार्डन में हुई बैठक में मंच साझा किया।
यह मौका था हाथ जोड़ो आंदोलन की तैयारियों को लेकर बुलाई गई बैठक का। आगामी 26 जनवरी से हाथ जोड़ो आंदोलन कांग्रेस शुरू करने जा रही है। इसके पहले कांग्रेस में नेताओं के मतभेद को दूर कर हाथ जोडऩे के लिए कवायद की जा रही है। यह कवायद बीते कुछ माह में एक दम से तेज हुई है। दरअसल हाथ जोड़ों आंदोलन नगर पालिका चुनाव के लिहाज से काफी अहम माना जा रहा है। जनवरी-फरवरी में नगर पालिका चुनाव हो सकते है। इस बीच कांग्रेस एकमत होकर चुनाव लडऩे की कार्ययोजना पर काम कर रही है।

दोनों नेताओं ने बांट ली अपनी जमीन

विधानसभा उपचुनाव के बाद से जिले में नए समीकरण देखने को मिले है। कांग्रेस के लिए उपचुनाव काफी फायदेमंद साबित हुए है। भले ही कांग्रेस उपचुनाव हार गई। लेकिन इसके बाद कांग्रेस की गुटबाजी खत्म हो गई। इसका एक बड़ा कारण यह भी है कि बदनावर में कांग्रेस से जिलाध्यक्ष गौतम अपनी नई जमीन तैयार कर रहे है और काफी सक्रिय भी है। वहीं गौतम के बदनावर जाने से बुंदेला धार को अपना नया क्षेत्र मानकर विधानसभा की तैयारियों में जुटे हुए है। बीते तीन विधानसभा चुनाव में दोनों नेताओं के टकराव के कारण भाजपा को फायदा होता आया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button